लखनऊ के लुलु मॉल पर इनकम टैक्स की बड़ी कार्रवाई, बैंक खाता सीज़:

लखनऊ | बड़ी कार्रवाई
लखनऊ स्थित लुलु मॉल का बैंक खाता इनकम टैक्स विभाग ने सीज़ कर दिया है, यह कार्रवाई मॉल पर करीब 27 करोड़ रुपये के टैक्स बकाया को समय पर जमा न किए जाने के कारण की गई है।

सूत्रों के अनुसार, इनकम टैक्स विभाग ने बकाया टैक्स भुगतान को लेकर पहले भी कई बार नोटिस जारी किए थे, इसके बावजूद जब निर्धारित समयसीमा में टैक्स जमा नहीं किया गया, तो विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए लुलु मॉल के बैंक खाते को अटैच कर दिया।

बैंक खाता सीज़ होने के बाद मॉल प्रबंधन अब संबंधित खाते से किसी भी प्रकार की धनराशि की निकासी या लेनदेन नहीं कर सकेगा। विभाग की ओर से यह कार्रवाई आयकर नियमों के तहत की गई है।

फिलहाल इस पूरे मामले पर लुलु मॉल प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इनकम टैक्स विभाग की इस कार्रवाई को टैक्स अनुपालन सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

  • Related Posts

    पुरंदरपुर में पार्टी के दौरान चली गोली, 17 वर्षीय युवक की मौत से मचा हड़कंप:
    • September 18, 2026

    पुरंदरपुर (महराजगंज)। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के परसोहिया, मधुकरपुर गांव में पार्टी के दौरान अचानक गोली चलने से 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जिसान हाशमी पुत्र…

    Continue reading
    धानी ब्लॉक के नगवा में बिजली व्यवस्था बदहाल, बांस-बल्ली के सहारे लटक रहे तार:
    • September 18, 2026

    महराजगंज। धानी ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम सभा नगवा में बिजली व्यवस्था लंबे समय से बदहाल बनी हुई है। गांव में पक्के विद्युत पोल के अभाव में कई जगह बांस-बल्ली के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रूस से ऊर्जा खरीदने वाले देशों पर ट्रंप की नजर, 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार:
    पुरंदरपुर में पार्टी के दौरान चली गोली, 17 वर्षीय युवक की मौत से मचा हड़कंप:
    धानी ब्लॉक के नगवा में बिजली व्यवस्था बदहाल, बांस-बल्ली के सहारे लटक रहे तार:
    PM मोदी के जन्मदिन पर दीये जलाने के अभियान पर सौरव दास का नया बयान:
    विश्वकर्मा जयंती: बृजमनगंज में नगर पंचायत की गाड़ियों का हुआ पूजन, नगर अध्यक्ष ने चढ़ाया तिलक-माल्यार्पण: