एस पी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने किया ज्ञानवर्धक गोरखपुर भ्रमण :

दिनांक 16 नवंबर 2025, रविवार को एस पी पब्लिक स्कूल महावीरनगर (करूअवाल), कोल्हुई के छात्र-छात्राओं ने गोरखपुर में शैक्षिक भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने रेल म्यूजियम, गोरखनाथ, शहिद अशफाक उल्लाह खान प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर) का भ्रमण किया और वहां स्थित विभिन्न प्रकार के जीव-जंतुओं को प्रत्यक्ष रूप से देखा। बच्चों ने उनके रहने और खाने की आदतों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

अंत में, छात्रों को तारामंडल में स्थित नौका विहार का भी अनुभव कराया गया, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती सुमन देवी और प्रबंधक आर. के. गुप्ता ने बताया कि बच्चों के बौद्धिक और मानसिक विकास के लिए समय-समय पर शैक्षिक भ्रमण अत्यंत आवश्यक है। इस दौरान बच्चे विभिन्न स्थानों की भौगोलिक स्थिति और जीव-जंतुओं की विशेषताओं को प्रत्यक्ष रूप से जान सकते हैं।

भ्रमण के दौरान विद्यालय के समस्त शिक्षक और शिक्षिकाओं—श्री नर्वदेश्वर, श्री प्रमोद, श्री अवधेश, श्री शकील, श्रीमती बबीता, श्रीमती अनुराधा, श्रीमती संगीता, अंजली, रूबी, पुष्पा सहित सम्पूर्ण विद्यालय परिवार ने सहयोग प्रदान किया।

  • Related Posts

    इंडियनऑयल का बड़ा फैसला- वैश्विक महंगाई के बावजूद देश में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर:
    • March 21, 2026

    वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में तेज़ी के बीच, देश में स्थिरता पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। इंडियनऑयलकॉर्प ने जानकारी दी इंडियनऑयलकॉर्प ने जानकारी दी है कि…

    Continue reading
    कलश यात्रा से गूंजा सोंधी गांव, शुरू हुआ श्रीराम कथा महोत्सव:
    • March 18, 2026

    महराजगंज (लक्ष्मीपुर) क्षेत्र के बउरहवां बाबा शिव मंदिर, ग्राम सोंधी में आयोजित श्री श्री 108 रुद्र महायज्ञ एवं भव्य श्रीराम कथा (पंचम वर्ष) का शुभारंभ मंगलवार, 17 मार्च 2026 को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बारिश के बावजूद महराजगंज में ईद का उत्साह बरकरार, हजारों ने अदा की नमाज़:
    इंडियनऑयल का बड़ा फैसला- वैश्विक महंगाई के बावजूद देश में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर:
    वाराणसी के यूपी कॉलेज में छात्र की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या:
    मोहन भागवत का बड़ा बयान- दुनिया के संकट में भारत की अहम भूमिका:
    20 मार्च क्यों है खास? जानिए इस दिन मनाए जाने वाले प्रमुख अंतरराष्ट्रीय दिवस: