शिक्षक संघ चुनाव – चंदन द्विवेदी अध्यक्ष और सचिदानंद मिश्र मंत्री निर्वाचित :

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद इकाई महराजगंज के पूर्व निर्णय के क्रम में दिनांक 10 सितंबर 2025, बुधवार को कम्पोजिट विद्यालय गोपालपुर में बृजमनगंज ब्लॉक स्तरीय चुनाव संपन्न हुआ।

निर्वाचन प्रक्रिया का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ, तत्पश्चात अतिथियों एवं पदाधिकारियों का स्वागत माला, बैज अलंकरण और अंगवस्त्र से किया गया।

चुनाव अधिकारी अख्तर हुसैन खाँ एवं पर्यवेक्षक विकास मिश्र की देखरेख में निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न हुई, मंत्री पद के लिए सचिदानंद मिश्र तथा अध्यक्ष पद के लिए चंदन द्विवेदी ने नामांकन किया, चूँकि दोनों पदों के लिए एक-एक ही नामांकन पत्र आया, परिणामस्वरूप चंदन द्विवेदी निर्विरोध अध्यक्ष और सचिदानंद मिश्र निर्विरोध मंत्री घोषित किए गए।

अपने सम्बोधन में जिला अध्यक्ष बलराम निगम ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को संगठनात्मक दायित्वों के निर्वहन और शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध रहने का आह्वान किया। वहीं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ) संजय कुमार मिश्र ने संगठन को मजबूत बनाने हेतु सभी को एकजुट होकर कार्य करने पर बल दिया।
पूरी प्रक्रिया का संचालन जिला मंत्री अम्बरीश शुक्ल ने किया।

चुनाव में राष्ट्रीय व जनपदीय स्तर के कई गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें—
संजय कुमार मिश्र (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), बलराम निगम (जिला अध्यक्ष), अम्बरीश शुक्ल (महामंत्री), राजेश धरिया (सदर अध्यक्ष), अखिलेश मिश्र (सदर मंत्री), विमलेश राय व रवि मिश्र (धानी ब्लॉक), नीरज राय व सुनील मिश्र (पनियरा ब्लॉक), गौस आजम व विकास मिश्र (फरेंदा ब्लॉक), अख्तर हुसैन (लक्ष्मीपुर ब्लॉक) सहित कई वरिष्ठ शिक्षक व संगठन प्रतिनिधि शामिल हुए।

इसके अतिरिक्त पूर्व माध्यमिक शिक्षक संगठन से विनय पाठक और शिक्षामित्र संगठन से राजेंद्र राय, दिनेश सिंह, मनोज सिंह, महेंद्र यादव समेत बड़ी संख्या में शिक्षक साथी एवं मातृशक्ति की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में शामिल शिक्षकों में संतराम वर्मा, अर्जुन गुप्ता, नागेंद्र चौरसिया, अजय तिवारी, प्रशांत कुमार, राजेंद्र कुमार, मोहन प्रसाद, उमानंद मिश्रा, अरविंद पांडेय, सचिन प्रसाद, आदित्य दूबे, मनीष त्रिपाठी, पंकज गुप्ता, अजीत पांडेय, दीपचंद चौरसिया, प्रदीप सरोज, धर्मेंद्र, चंद्र प्रकाश मिश्र, संजय सिंह, प्रवीण यादव, सियाराम यादव, अवधेश चौरसिया, अभिषेक सिंह, जय सिंह, दीपक सिंह, योगेंद्र, अमित सिंह सहित भारी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

महिला शिक्षकों में रंजीत गुप्ता, आरजू सिंह, शीलू सोनी, रितु, अपर्णा मिश्रा, पुष्पा श्रीवास्तव, उषा, रुचि राठौर सहित कई मातृशक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और शिक्षक साथियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।

  • Related Posts

    SIR प्रक्रिया में तेजी, महराजगंज में किसी भी पात्र मतदाता को न छोड़ने की पहल:
    • January 31, 2026

    महराजगंज जनपद में मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के तहत दावों और आपत्तियों की सुनवाई लगातार जारी है। इस विशेष अभियान के अंतर्गत 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके…

    Continue reading
    ट्रेन लेट होने से छात्रा की परीक्षा छूटने पर रेलवे पर 9.10 लाख रुपये का जुर्माना:
    • January 27, 2026

    बस्ती (उत्तर प्रदेश) उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने भारतीय रेलवे को बड़ी राहत देने वाले एक फैसले में 9 लाख 10 हजार रुपये…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Responsible Nations Index 2026- भारत ने चीन, रूस और अमेरिका को छोड़ा पीछे:
    लोकसभा स्पीकर पर कागज फेंकने के मामले में 6 सांसदों पर बड़ी कार्रवाई:
    पुलिस गोली न मारे तो क्या गोली खाए? एनकाउंटर पर CM योगी:
    अमेरिका ने भारत के लिए टैरिफ घटाया, अब 18% होगा शुल्क:
    केंद्रीय बजट 2026–27, इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा दांव, 7 हाई-स्पीड रेल, दवाएं सस्ती, टैक्स स्लैब में बदलाव नहीं: