कई साल से था अफेयर, अचानक प्रेमिका की हुई मौत, प्रेमी ने मांग में सिंदूर भरकर रचाई शादी

UP: कई साल से था अफेयर… अचानक प्रेमिका की हुई मौत, प्रेमी ने मांग में सिंदूर भरकर रचाई शादी :

महराजगंज में एक युवक ने प्रेमिका की मौत के बाद उसकी मांग में सिंदूर भरकर शादी रचाई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है, कि युवक लड़की के गालों और माथे पर ठीक वैसे ही सिंदूर लगा रहा है। जैसे कोई अपनी नवविवाहित दुल्हन को सिंदूर लगाता है।

पिछले कुछ दिनों से जहां एक तरफ हम रिश्तों में दरार और प्रेम में धोखे की भयावह कहानियां सुन रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ महराजगंज के निचलौल से एक ऐसी खबर सामने आई है। जिसने सबको चौंका दिया है।

यहां एक प्रेमी ने अपनी मृत प्रेमिका की अंतिम विदाई से पहले उसकी मांग में सिंदूर भर अपनी पत्नी बना ली, सोशल मीडिया पर यह हृदयस्पर्शी दृश्य देखकर लोगों को हिंदी सिनेमा के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म “कुछ कुछ होता है” का वो मशहूर डायलॉग याद आ गया, “हम एक बार जीते हैं, एक बार मरते हैं, शादी भी एक बार होती है, और प्यार भी एक बार ही होता है, यह घटना भी कुछ ऐसी ही है।जानकारी के मुताबिक, निचलौल के कृष्णा नगर वार्ड की रहने वाली 22 वर्षीय प्रियंका मद्धेशिया का शहर के ही रहने वाले सन्नी मद्धेशिया के साथ कई वर्षों से प्रेम संबंध था, जैसे ही दोनों के परिजनों को इसकी भनक लगी तो आपसी सहमति से शादी की तिथि 29 नवंबर को तय हो गई। दोनों पक्ष शादी के लिए तैयारी में भी जुट गए, लेकिन दुर्भाग्यवश इसी बीच युवती प्रियंका घर के अंदर अचेत अवस्था में मिली, जिसे परिजन आनन फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टरों ने युवती प्रियंका को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार, यह पारिवारिक मामला है, फिलहाल मृत प्रियंका के पोस्टमाटर्म रिपोर्ट को विसरा सुरक्षित कर लिया गया है।

  • Related Posts

    भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती, नेपाल चुनाव के मद्देनजर आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध:
    • March 3, 2026

    नेपाल में 5 मार्च को प्रस्तावित संसदीय चुनाव को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती बढ़ा दी गई है, चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से सीमा को 72 घंटे के लिए…

    Continue reading
    महाराजगंज में होली पर कड़ा पहरा, 4 जोन और 19 सेक्टर में बांटा गया जिला:
    • March 2, 2026

    महाराजगंज पुलिस ने होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। जिले को 4 जोन और 19 सेक्टर में विभाजित किया…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान-इजराइल जंग का सीधा असर भारत पर, MEA की बड़ी कार्रवाई:
    मंदिर पर हमला, पुलिस बोली, जांच के बाद होगी सख्त कार्रवाई:
    भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती, नेपाल चुनाव के मद्देनजर आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध:
    टी20 वर्ल्ड कप 2026, चैंपियन बने तो बरसेंगे 27 करोड़ रुपये:
    महाराजगंज में होली पर कड़ा पहरा, 4 जोन और 19 सेक्टर में बांटा गया जिला: