महराजगंज ; नकली सोने-चांदी के आभूषण तस्करों का नेटवर्क नेपाल में गहरा है

नकली सोने-चांदी के आभूषण तस्करों का नेपाल में तगड़ा नेटवर्क :

महराजगंज ; नकली सोने-चांदी के आभूषण तस्करों का नेटवर्क नेपाल में गहरा है, नेपाल के बड़े शहरों के अलावा भारतीय क्षेत्र के गोरखपुर में भी इनका सिंडिकेट काम कर रहा है, नेपाल से सोने और चांदी की परत चढ़ाकर भारतीय सीमावर्ती क्षेत्र सहित महानगरों तक इसकी सप्लाई की जा रही है।

नेपाल में बीते दिनों दो भारतीय नागरिकों को सोने-चांदी की परत चढ़े आभूषण के साथ नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बीते दिन नेपाल के कोशी प्रांत की सशस्त्र पुलिस बल ने चारमाइल, सूर्योदय नगर पालिका-2, इलाम से 32 लाख 69 हजार 557 रुपये कीमत के चांदी और सोने की परत चढ़ी ज्वेलरी के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया था।

नेपाल पुलिस की पूछताछ में पता चला कि पकड़े गए युवक पहले भारत से नकली गहने मंगवाकर नेपाल में सोने और चांदी की परत चढ़ाते थे और फिर उसे नेपाल सहित भारत में तस्करी के रास्ते सीमावर्ती क्षेत्र में किराए के मकान में रखते थे फिर मौका मिलने के बाद बेच दिया जाता है।

सूत्रों की माने तो सोने-चांदी के आभूषण का बड़ा बाजार होने के कारण गोरखपुर में तस्करी का नकली आभूषण आराम से खप जाता है, अधिक लाभ के चक्कर में तस्कर नेपाल के रास्ते नकली सोने की आभूषण तस्करी करते हैं, तस्करी कर लाए गए सोने से होलसेल कारोबारी नकली आभूषण छोटे कारोबारियों को बेचते हैं।

तस्करी का सामान पगडंडियों के रास्ते भारत लाया जाता है। इसे खुदरा व्यापारी टैक्स की बचत के कारण कारोबारी से पक्का पर्चा तक नहीं लेते, वह आसानी से खप जाता है। जनपद के ही कई गांवों व कस्बों के दुकानदार भी बिना पक्का रसीद के ये आभूषण ग्राहकों को बेचते हैं।

जब समान काला होने की शिकायत ग्राहक करता है तो उसे दूसरा दिया जाता है या फिर परत चढ़ा दी जाती है, जब कभी कार्रवाई होती है तो कुछ दिनों तक हंगामा मचता है फिर मामला ठंडे बस्ते में चला जाता है और नकली सोने चांदी के आभूषण का कारोबार फिर चलने लगता है।

सीमा पर भीड़ का फायदा उठाते हैं तस्कर :
भारत-नेपाल सीमा सोनौली के बीच सीमा पर भीड़ के दौरान सामान्य आवागमन का फायदा उठाकर नकली सोना-चांदी के आभूषण को भारतीय क्षेत्र में खपाया जा रहा है, सरहद पर रोजाना 10 हजार यात्रियों का आवागमन होता है, इसका लाभ उठाते हुए तस्कर आसानी से दो नंबर गली बस डिपो के पीछे और पगडंडियों से सीमा पार हो जाते हैं

  • Related Posts

    भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती, नेपाल चुनाव के मद्देनजर आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध:
    • March 3, 2026

    नेपाल में 5 मार्च को प्रस्तावित संसदीय चुनाव को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती बढ़ा दी गई है, चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से सीमा को 72 घंटे के लिए…

    Continue reading
    महाराजगंज में होली पर कड़ा पहरा, 4 जोन और 19 सेक्टर में बांटा गया जिला:
    • March 2, 2026

    महाराजगंज पुलिस ने होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। जिले को 4 जोन और 19 सेक्टर में विभाजित किया…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बृजमनगंज नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने पत्रकारों के साथ मनाई होली, सौहार्द का संदेश:
    सिद्धार्थनगर में होली के दिन मातम, तालाब में डूबने से दो युवकों की जान गई:
    न्यूजीलैंड ने फाइनल में एंट्री, सेमीफाइनल में शानदार जीत:
    एक दिन में ₹8 लाख करोड़ साफ, बाजार में मचा कोहराम:
    रंगों, उमंग और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया होली का महापर्व: