बुकिंग खुलते ही छा गई Tata Sierra, पहले दिन 70,000+ ऑर्डर :

मुंबई, 17 दिसंबर 2025: आइकॉनिक टाटा सिएरा ने भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में दमदार वापसी करते हुए पहले ही दिन ज़बरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है, बुकिंग खुलते ही ग्राहकों का भरोसा और उत्साह रिकॉर्ड स्तर पर दिखा। पहले दिन 70,000 से अधिक कन्फर्म बुकिंग दर्ज की गईं, वहीं 1.35 लाख से ज्यादा ग्राहक अपनी पसंदीदा कॉन्फ़िगरेशन सबमिट कर बुकिंग की औपचारिकताएं पूरी करने की दिशा में आगे बढ़ चुके हैं।

यह शानदार प्रतिक्रिया प्रीमियम मिड-SUV सेगमेंट में टाटा सिएरा की आइकॉनिक पहचान और ग्राहकों के बीच उसकी मजबूत पकड़ को स्पष्ट रूप से दर्शाती है।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर विवेक श्रीवास्तव, चीफ कमर्शियल ऑफिसर, टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने कहा, हम अपने ग्राहकों के इस अभूतपूर्व समर्थन के लिए आभारी हैं, यह प्रतिक्रिया टाटा सिएरा की दिग्गज विरासत को एक बार फिर साबित करती है।

अपनी पहचान के अनुरूप, सिएरा ने एक नई कैटेगरी प्रीमियम मिड-SUV—की शुरुआत की है। बदलती उपभोक्ता अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए, सिएरा स्पेस, कम्फर्ट, लग्ज़री, सेफ्टी और रोज़मर्रा की उपयोगिता के हर पहलू को नए मानक तक ले जाती है, सिएरा सिर्फ एक वाहन नहीं, बल्कि प्रगति, व्यक्तित्व और आकांक्षा का प्रतीक है।

25 नवंबर 2025 को टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स द्वारा लॉन्च की गई ऑल-न्यू टाटा सिएरा, तीन दशकों से भी अधिक समय से लोगों की आकांक्षाओं, पहचान और यादों से जुड़ी एक आइकॉनिक SUV की नई शुरुआत है, इसे नए दौर की जरूरतों के अनुसार सावधानीपूर्वक दोबारा तैयार किया गया है, जिसमें इसकी विरासत और विशिष्ट पहचान को बरकरार रखते हुए आधुनिक तकनीक को शामिल किया गया है।

तीन एडवांस पावरट्रेन विकल्पों के साथ उपलब्ध टाटा सिएरा-
* 1.5L Kryojet डीज़ल
* 1.5L TGDi Hyperion पेट्रोल
* 1.5L NA Revotron पेट्रोल

ये सभी इंजन अलग-अलग ड्राइविंग जरूरतों के अनुसार स्मूद और भरोसेमंद परफॉर्मेंस देते हैं, टाटा सिएरा उन लोगों के लिए है जो साधारण से आगे बढ़कर कुछ खास करना चाहते है।

  • Related Posts

    SIR प्रक्रिया में तेजी, महराजगंज में किसी भी पात्र मतदाता को न छोड़ने की पहल:
    • January 31, 2026

    महराजगंज जनपद में मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के तहत दावों और आपत्तियों की सुनवाई लगातार जारी है। इस विशेष अभियान के अंतर्गत 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके…

    Continue reading
    ट्रेन लेट होने से छात्रा की परीक्षा छूटने पर रेलवे पर 9.10 लाख रुपये का जुर्माना:
    • January 27, 2026

    बस्ती (उत्तर प्रदेश) उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने भारतीय रेलवे को बड़ी राहत देने वाले एक फैसले में 9 लाख 10 हजार रुपये…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोकसभा स्पीकर पर कागज फेंकने के मामले में 6 सांसदों पर बड़ी कार्रवाई:
    पुलिस गोली न मारे तो क्या गोली खाए? एनकाउंटर पर CM योगी:
    अमेरिका ने भारत के लिए टैरिफ घटाया, अब 18% होगा शुल्क:
    केंद्रीय बजट 2026–27, इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा दांव, 7 हाई-स्पीड रेल, दवाएं सस्ती, टैक्स स्लैब में बदलाव नहीं:
    व्यापार मंडल अध्यक्ष सहित 6 के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज: