दो पहिया वाहनों पर नहीं लगेगा कोई टोलः नितिन गडकरी

नितिन गडकरी ने दोपहिया वाहनों से टोल वसूली की खबरों को बताया अफवाह :

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने उन सभी अटकलों को खारिज कर दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि 15 जुलाई से दोपहिया वाहनों से भी टोल वसूला जाएगा, उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर स्पष्ट किया कि ऐसी कोई योजना न तो बनाई गई है और न ही प्रस्तावित है।

गडकरी ने अपने पोस्ट में लिखा, “कुछ मीडिया संस्थानों द्वारा यह भ्रामक खबर चलाई जा रही है कि सरकार दोपहिया वाहनों से टोल वसूलने जा रही है, मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि ऐसी कोई योजना नहीं है, दोपहिया वाहनों को टोल से पूरी तरह छूट प्राप्त है और यह छूट आगे भी जारी रहेगी।”

उन्होंने आगे कहा कि बिना सच्चाई की पुष्टि किए इस तरह की खबरें फैलाना और सनसनी फैलाना जिम्मेदार पत्रकारिता का उदाहरण नहीं है। “मैं ऐसी झूठी और भ्रामक खबरों की निंदा करता हूं,।”

  • Related Posts

    भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती, नेपाल चुनाव के मद्देनजर आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध:
    • March 3, 2026

    नेपाल में 5 मार्च को प्रस्तावित संसदीय चुनाव को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती बढ़ा दी गई है, चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से सीमा को 72 घंटे के लिए…

    Continue reading
    महाराजगंज में होली पर कड़ा पहरा, 4 जोन और 19 सेक्टर में बांटा गया जिला:
    • March 2, 2026

    महाराजगंज पुलिस ने होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। जिले को 4 जोन और 19 सेक्टर में विभाजित किया…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती, नेपाल चुनाव के मद्देनजर आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध:
    टी20 वर्ल्ड कप 2026, चैंपियन बने तो बरसेंगे 27 करोड़ रुपये:
    महाराजगंज में होली पर कड़ा पहरा, 4 जोन और 19 सेक्टर में बांटा गया जिला:
    मिडिल ईस्ट हालात पर भारत की चिंता, PM मोदी ने नेतन्याहू से की बात:
    खामेनेई की मौत के बाद यूपी में हाई अलर्ट, सीएम योगी ने बुलाई आपात बैठक: