नौतनवा में नवीन परती भूमि को लेकर विवाद: एक पक्ष ने बताया गौशाला की जमीन, दूसरा पक्ष बता रहा सार्वजनिक भूमि

नौतनवा में गौशाला की जमीन पर विवाद :

महराजगंज के नौतनवा कस्बे में नवीन परती भूमि को लेकर विवाद सामने आया है, एक पक्ष इसे गौशाला की जमीन बताता है, जबकि दूसरे पक्ष का कहना है कि यह सार्वजनिक भूमि है, इस जमीन पर बाउंड्रीवॉल का निर्माण कार्य चल रहा था।

जैसे ही इस विवाद की सूचना अधिकारियों को मिली, एसडीएम और पुलिस क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे, अधिकारियों ने तुरंत निर्माण कार्य को रुकवा दिया और स्थिति को काबू में किया।

हालांकि, इस कार्रवाई से नाराज होकर समाजसेवी राजाराम जायसवाल ने एसडीएम से तीखी बहस शुरू कर दी, उन्होंने एसडीएम से अमर्यादित भाषा में बात की और कहा, “आप एसडीएम हो, लेकिन ये सब आपके घर तक ही सीमित है,” यह विवाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिससे क्षेत्र में हलचल मच गई है।

अधिकारियों ने इस मामले की जांच शुरू करने का आश्वासन दिया है, और विवाद को सुलझाने की कोशिश की जा रही है।

  • Related Posts

    नौतनवां में रसोईयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का हुआ वितरण:
    • August 23, 2026

    नौतनवां, महराजगंज | नौतनवां तहसील सभागार में पीएम पोषण योजना के अंतर्गत कार्यरत रसोईयों के सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक…

    Continue reading
    सिद्धार्थनगर में थाना दिवस, डीएम-एसएसपी ने सुनी जनता की फरियाद, पुलिस परिसर में नए भोजनालय का लोकार्पण:
    • August 22, 2026

    उसका, सिद्धार्थनगर | जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को जनपद में ‘थाना दिवस’ का आयोजन किया गया।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    2027 से पहले यूपी में सियासी हलचल तेज, संजय सिंह ने अखिलेश यादव से की मुलाकात:
    नौतनवां में रसोईयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का हुआ वितरण:
    सिद्धार्थनगर: सनई-पकड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित टेंपर पलटने से ड्राइवर की मौत:
    सिद्धार्थनगर में थाना दिवस, डीएम-एसएसपी ने सुनी जनता की फरियाद, पुलिस परिसर में नए भोजनालय का लोकार्पण:
    अमित शाह चर्चा के लिए तैयार थे, स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी से पूछा- भागा कौन?