ट्रंप ने एपल को फिर दी सीधी धमकी

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने एक बार फिर धमकाने वाले अंदाज में एपल से कहा है कि उसे अमेरिका में ही आईफोन का निर्माण करना होगा, ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा कि अगर एपल ऐसा नहीं करता है तो उसे 25 प्रतिशत टैरिफ देना होगा ।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर एपल को धमकी दी है, उन्होंने शुक्रवार को खुली धमकी देते हुए कहा कि अमेरिका में बिकने वाले आईफोन अमेरिका में ही बनने चाहिए, अगर वह अमेरिका से बाहर भारत या अन्य किसी देश में ऐसा करेंगे तो यह एपल पर भारी पड़ेगा, ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर कहा कि अगर प्रौद्योगिकी कंपनी ने ऐसा नहीं किया तो एपल के उत्पादों पर 25% टैरिफ लगाया जाएगा। इसके साथ ही ट्रंप ने यह भी कहा कि वह एक जून से यूरोपीय संघ पर ‘सीधे 50% टैरिफ’ लगाएंगे, वहीं ट्रंप की इन धमकियों के बाद अमेरिकी वायदा और वैश्विक बाजारों में गिरावट दर्ज की गई।शुक्रवार को ट्रुथ सोशल पर ट्रंप ने पोस्ट कर यह धमकी दी, उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘मैंने बहुत पहले ही एपल के टिम कुक को इस बारे में बता दिया था, मुझे उम्मीद है कि संयुक्त राज्य अमेरिका में बेचे जाने वाले उनके आईफोन का निर्माण संयुक्त राज्य अमेरिका में किया जाएगा, न कि भारत या किसी अन्य स्थान पर, अगर ऐसा नहीं होता है, तो एपल को अमेरिका को कम से कम 25% टैरिफ का भुगतान करना होगा।

  • Related Posts

    SIR प्रक्रिया में तेजी, महराजगंज में किसी भी पात्र मतदाता को न छोड़ने की पहल:
    • January 31, 2026

    महराजगंज जनपद में मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के तहत दावों और आपत्तियों की सुनवाई लगातार जारी है। इस विशेष अभियान के अंतर्गत 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके…

    Continue reading
    ट्रेन लेट होने से छात्रा की परीक्षा छूटने पर रेलवे पर 9.10 लाख रुपये का जुर्माना:
    • January 27, 2026

    बस्ती (उत्तर प्रदेश) उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने भारतीय रेलवे को बड़ी राहत देने वाले एक फैसले में 9 लाख 10 हजार रुपये…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोकसभा स्पीकर पर कागज फेंकने के मामले में 6 सांसदों पर बड़ी कार्रवाई:
    पुलिस गोली न मारे तो क्या गोली खाए? एनकाउंटर पर CM योगी:
    अमेरिका ने भारत के लिए टैरिफ घटाया, अब 18% होगा शुल्क:
    केंद्रीय बजट 2026–27, इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा दांव, 7 हाई-स्पीड रेल, दवाएं सस्ती, टैक्स स्लैब में बदलाव नहीं:
    व्यापार मंडल अध्यक्ष सहित 6 के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज: