बृजमनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत घोडनामपुर में भीषण ट्रक हादसा

महाराजगंज ; बृजमनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत घोडनामपुर में भीषण ट्रक हादसा –

महाराजगंज ; बृजमनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत घोडनामपुर में भीषण ट्रक हादसा –
घोडनामपुर V.C Public school के सामने कल रात एक मिट्टी से लोडेड ट्रक पलट गया , स्थानीय लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि यह घटना रात 11:00 से 12:00 के बीच की है, मिट्टी से भरा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकराते हुए पलट गया, पोल टूटने की वजह से पूरे क्षेत्र की बिजली बाधित हो गई है, कुछ स्थानीय लोग कहना है कि ट्रक ड्राइवर ने दारु पी रखी थी, और कुछ लोगों का कहना है कि ट्रक की रफ्तार बहुत तेज थी, ट्रक ड्राइवर संभाल नहीं पाया और ट्रक और नियंत्रित होकर पलट गई, ट्रक ड्राइवर को बाहर निकाल लिया गया है, ड्राइवर के सर पर गंभीर चोट आई है इलाज के भेज दिया गया है, हालांकि पुलिस ने अभी तक इस मामले पर कोई बयान नही दिया है, पुलिस लगातार जांच में जुटी है, कुछ स्थानीय लोगों का तो यह भी कहना है कि बाइक पर सवार एक फैमिली जा रही थी, ट्रक ड्राइवर ने उनको बचाने के चक्कर में स्टेरिंग घुमाया और ट्रक पलट गई, मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंची और जांच जारी है, ट्रक को सीधा करने के लिए जेसीबी भी बुला लिया गया है ।

जल्द ही हम आपको इसकी विस्तृत जानकारी देंगे…!

  • Related Posts

    काशी विद्यापीठ में PDA Youth Meet Up अभियान के तहत एपीजे अब्दुल कलाम को दी गई श्रद्धांजलि, शिक्षा और रोजगार के मुद्दों पर हुई चर्चा:
    • October 16, 2026

    वाराणसी, 15 अक्टूबर 2026। PDA Youth Meet Up अभियान के अंतर्गत महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय में भारत रत्न से सम्मानित पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर…

    Continue reading
    बृजमनगंज के वार्ड नंबर 9 में जलभराव से मिलेगी राहत, 23 लाख की लागत से बनेगी नाली; चेयरमैन ने किया भूमि पूजन:
    • October 16, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज। आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर 9 में जल निकासी की समस्या दूर करने की दिशा में पहल शुरू हो गई है। नगर अध्यक्ष राकेश जयसवाल ने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *