रूसी तेल खरीद और टैरिफ को लेकर वाशिंगटन- दिल्ली के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की।
ट्रंप ने कहा कि “भारत और अमेरिका के बीच एक खास रिश्ता है। इसमें चिंता की कोई बात नहीं है, क्योंकि कभी-कभी रिश्तों में ऐसे खास पल आते रहते हैं।”
ओवल ऑफिस में शुक्रवार को मीडिया से बातचीत के दौरान ट्रंप बोले – “मैं हमेशा नरेंद्र मोदी का दोस्त रहूंगा वह एक महान प्रधानमंत्री हैं, हालांकि इस वक्त उनके कुछ फैसले मुझे पसंद नहीं आ रहे।”
दरअसल, राष्ट्रपति से सवाल पूछा गया था कि क्या वह भारत के साथ रिश्तों को फिर से पटरी पर लाने के लिए तैयार हैं, क्योंकि मौजूदा हालात पिछले दो दशकों से भी ज्यादा खराब दौर की ओर इशारा कर रहे हैं।






