GST सुधारों के बाद अब निर्यातकों को बड़ी राहत देने की तैयारी :

केंद्र सरकार ने जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) में अहम सुधारों के बाद अब अमेरिकी टैरिफ से जूझ रहे भारतीय निर्यातकों के लिए राहत पैकेज लाने की योजना बना ली है।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 50% टैरिफ से प्रभावित कारोबारियों—खासकर टेक्सटाइल, रत्न और आभूषण सेक्टर—को सपोर्ट देने के लिए सरकार जल्द ही कई नई योजनाएं पेश करेगी। इस राहत पैकेज का मकसद छोटे निर्यातकों की मुश्किलें कम करना, रोजगार बचाना और वैश्विक बाजारों में नए अवसर तलाशना होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार यह पैकेज कोविड-19 काल में एमएसएमई (लघु, छोटे और मझोले उद्यमों) को दी गई मदद की तर्ज पर तैयार कर रही है।

इसके साथ ही, बजट में घोषित एक्सपोर्ट प्रमोशन मिशन को भी तेज़ी से लागू करने की कोशिश हो रही है, ताकि भारत की वैश्विक व्यापारिक ताकत और मजबूत हो सके।

गौरतलब है कि अमेरिका ने हाल ही में भारत के सामान पर 50% टैरिफ लगाया है। इनमें से 25% टैरिफ रूस से तेल खरीदने पर पेनल्टी के रूप में जोड़ा गया है। इस बढ़े हुए टैरिफ का सीधा असर टेक्सटाइल, रत्न-आभूषण, चमड़ा, जूते, रसायन, इंजीनियरिंग उत्पाद, कृषि और समुद्री निर्यात जैसे क्षेत्रों पर पड़ा है।

  • Related Posts

    क्या UPI से पैसे भेजने पर देना होगा शुल्क? वित्त मंत्री ने दिया जवाब:
    • August 9, 2026

    भारत में रोजाना फल-सब्जी खरीदने से लेकर कैब के किराए तक के लिए करोड़ों लोग UPI का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन हाल ही में संसद में पेश हुए नए बिल…

    Continue reading
    भारत-चीन पर अमेरिकी दबाव बढ़ा, रूसी तेल खरीद पर 100% टैरिफ का प्रस्ताव:
    • July 15, 2026

    रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका अब बड़ा आर्थिक शिकंजा कसने की तैयारी में है। अमेरिकी सीनेट में एक नया बिल पेश किया गया है, जिसमें भारत, चीन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोटन में अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी, शिनाख्त में जुटी पुलिस:
    लखनऊ में CM योगी की तिरंगा यात्रा, बोले- ‘वंदे मातरम्’ का अपमान मंजूर नहीं:
    क्या UPI से पैसे भेजने पर देना होगा शुल्क? वित्त मंत्री ने दिया जवाब:
    BJP यूपी में संगठनात्मक बदलाव, क्षेत्र और मोर्चा प्रभारियों की घोषणा:
    शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, बृजमनगंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई: