बृजमनगंज क्षेत्र के सहजनवां स्थित एम एस पब्लिक स्कूल में बुधवार, 25 दिसंबर को भारतीय संस्कृति की अनूठी पहल के तहत तुलसी पूजन दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। यह आयोजन विश्वव्यापी अभियान के क्रम में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और क्षेत्रीय नागरिकों को तुलसी की महिमा, मानव जीवन में इसकी उपयोगिता और धार्मिक महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, वक्ताओं ने बताया कि वेदों और पुराणों में तुलसी की महिमा का उल्लेख मिलता है और मानव जीवन में जन्म से लेकर मृत्यु तक इसकी उपयोगिता बनी रहती है।
कार्यक्रम में यह भी कहा गया कि समय चाहे कितना भी बदल जाए, लेकिन तुलसी और उसके पूजन की परंपरा भारतीय जनमानस में सदैव अक्षुण्ण रहेगी। तुलसी पूजन दिवस की स्थापना पूज्य बापू जी द्वारा की गई थी, जो आज विश्वभर में मनाया जा रहा है।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राम प्रसाद सहित शिक्षक सूरज, सुनीता, खुशबू, शिवानी, ज्योति और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।






