बिहार में बीजेपी की प्रचंड जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है, पीएम मोदी ने इसे विकास और सुशासन की ऐतिहासिक विजय बताते हुए कहा कि यह सामाजिक न्याय और जन-कल्याण की भावना की जीत है। प्रधानमंत्री ने बिहार की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा :

“बिहार के मेरे परिवारजनों का बहुत-बहुत आभार, जिन्होंने 2025 के विधानसभा चुनावों में एनडीए को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व जीत का आशीर्वाद दिया है, यह प्रचंड जनादेश हमें जनता-जनार्दन की सेवा करने और बिहार के लिए नए संकल्प के साथ काम करने की शक्ति प्रदान करेगा।”







