राम मंदिर आंदोलन से जुड़े भाजपा के वरिष्ठ नेता विनय कटियार ने एक बार फिर विवादित बयान देकर सुर्खियां बटोरीं। बुधवार को प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि मुसलमानों को जल्द से जल्द अयोध्या छोड़ देना चाहिए और इस पवित्र नगरी में किसी भी मस्जिद के निर्माण की अनुमति नहीं दी जाएगी।





