महराजगंज में सनसनीखेज फायरिंग, ड्रोन कैमरे की अफवाह में तीन बच्चियां घायल, दो की हालत गंभीर :

महराजगंज के सिंदूरिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर एकड़ंगा के टोला पुरुषोत्तमपुर गांव में गुरुवार को हड़कंप मच गया। अफवाह थी कि गांव में ड्रोन कैमरा उड़ रहा है। इसी बीच पत्रकार गौतम सिंह ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से भीड़ पर फायरिंग कर दी।

गोलीबारी में प्रतिमा, सीता और ज्योति नाम की तीन बच्चियां घायल हो गईं। घटना के तुरंत बाद घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि दो बच्चियों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एक महिला की स्थिति भी नाजुक बनी हुई है।

पहले भी कर चुका है फायरिंग :
ग्रामीणों का आरोप है कि गौतम सिंह इससे पहले भी फायरिंग कर चुका है, उस समय पुलिस ने उनकी पिस्टल जब्त की थी, लेकिन बाद में फिर से हथियार लौट गया।

लाइसेंसी हथियारों पर सवाल :
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा और सिंदूरिया थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया, पुलिस ने ग्रामीणों के बयान दर्ज करना शुरू कर दिया है और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। यह घटना लाइसेंसी हथियारों के दुरुपयोग पर गंभीर सवाल खड़े करती है, ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते सख्त कार्रवाई होती तो यह हादसा टाला जा सकता था।

  • Related Posts

    यूपी में मानसून की देरी से बढ़ा गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा:
    • June 22, 2026

    यूपी में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मानसून की देरी के चलते प्रदेश के अधिकांश जिलों में भीषण गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। कई शहरों…

    Continue reading
    राम मंदिर विवाद के बीच योगी का बड़ा बयान, 15 दिन इंतजार करें, सच सामने आएगा:
    • June 19, 2026

    राम मंदिर में चढ़ावा चोरी विवाद के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की और इसके बाद राम मंदिर पहुंचकर रामलला…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी में मानसून की देरी से बढ़ा गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा:
    राम मंदिर विवाद के बीच योगी का बड़ा बयान, 15 दिन इंतजार करें, सच सामने आएगा:
    राम मंदिर मामले में योगी का संदेश, जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई:
    योगी आदित्यनाथ का सपा-कांग्रेस पर वार, बोले- विकास और जनकल्याण की सोच नहीं बची:
    राम मंदिर का श्रेय लेने वाली BJP अब जवाब दे, डोनेशन विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी का तीखा हमला: