नेपाल में मतदान खत्म, आज रात 12 बजे से फिर खुलेगी भारत-नेपाल सीमा:

महराजगंज। नेपाल में 165 सीटों पर हुए चुनाव के बाद भारत-नेपाल सीमा आज रात 12 बजे से फिर से खोल दी जाएगी, मतदान को देखते हुए सुरक्षा कारणों से सीमा पर आवागमन अस्थायी रूप से रोक दिया गया था।

चुनाव के दौरान किसी भी अवांछित गतिविधि को रोकने और सीमा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा, भारत-नेपाल की प्रमुख सीमा सोनौली सहित अन्य बॉर्डर क्षेत्रों पर पुलिस, एसएसबी और प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी बढ़ा दी गई थी।

प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, नेपाल में मतदान प्रक्रिया गुरुवार सुबह शुरू हुई थी और शाम करीब 6 बजे तक जारी रही, मतदान के दौरान सुरक्षा कारणों से भारत-नेपाल सीमा पर आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया था।

सीमा सील होने के कारण न तो भारत से नेपाल जाने की अनुमति दी जा रही थी और न ही नेपाल से भारत आने की, केवल आवश्यक सेवाओं और आपातकालीन परिस्थितियों में ही सीमित अनुमति दी गई। इसके अलावा, सीमा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों को रोकने के लिए गश्त भी बढ़ा दी गई थी।

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि नेपाल में मतदान की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद स्थिति की समीक्षा की गई, यदि सब कुछ सामान्य रहा तो रात करीब 12 बजे के बाद भारत-नेपाल सीमा को फिर से खोल दिया जाएगा और दोनों देशों के नागरिकों का आवागमन पहले की तरह शुरू हो सकेगा।

स्थानीय प्रशासन ने सीमा क्षेत्र के लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए जारी निर्देशों का पालन करें, ताकि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनी रहे।

News Reported by: Akash Kumar Agrahari, Reporter-(Up Live Express)

  • Related Posts

    भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती, नेपाल चुनाव के मद्देनजर आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध:
    • March 3, 2026

    नेपाल में 5 मार्च को प्रस्तावित संसदीय चुनाव को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती बढ़ा दी गई है, चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से सीमा को 72 घंटे के लिए…

    Continue reading
    महाराजगंज में होली पर कड़ा पहरा, 4 जोन और 19 सेक्टर में बांटा गया जिला:
    • March 2, 2026

    महाराजगंज पुलिस ने होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। जिले को 4 जोन और 19 सेक्टर में विभाजित किया…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मिडिल ईस्ट में बढ़ते संघर्ष के बीच सोने की कीमतों में लगातार चौथे दिन गिरावट:
    नेपाल में मतदान खत्म, आज रात 12 बजे से फिर खुलेगी भारत-नेपाल सीमा:
    ट्रंप पर हमले की साजिश? ईरानी खुफिया एजेंट्स की प्लानिंग का खुलासा:
    बृजमनगंज नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने पत्रकारों के साथ मनाई होली, सौहार्द का संदेश:
    सिद्धार्थनगर में होली के दिन मातम, तालाब में डूबने से दो युवकों की जान गई: