मेरठ : भामाशाह पार्क में कथा के दौरान जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी रामभद्राचार्य महाराज का बयान सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है, उन्होंने कहा कि “पश्चिमी उत्तर प्रदेश अब मिनी पाकिस्तान जैसा प्रतीत होता है, हिंदू संकट में हैं और धर्म को न्याय नहीं मिल पा रहा है।”
स्वामी रामभद्राचार्य ने लोगों से आह्वान किया कि हर घर में धर्म शिक्षा दी जाए, ताकि बच्चे सनातन संस्कृति और मूल्यों से जुड़े रहें, उन्होंने कहा— “हमारा धर्म वसुधैव कुटुंबकम की शिक्षा देता है, हम किसी से द्वेष नहीं रखते, लेकिन अब हिंदुओं को मुखर होकर अपनी पहचान और धर्म की रक्षा करनी होगी।”
उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और यह चर्चा का बड़ा विषय बन गया है।





