रेलवे ट्रैक पर हादसा, युवक की मौत, शव दो टुकड़ों में बंटा :

महराजगंज के घुघली में रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, कप्तानगंज रेलवे ट्रैक पर जखीरा चौकी के पास पिलर संख्या 351/7 के निकट सत्याग्रह एक्सप्रेस (15274) की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

घुघली स्टेशन मास्टर ने मेमो के जरिए पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह, जखीरा चौकी प्रभारी और पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचे।

स्थानीय लोगों की मदद से मृतक की पहचान अभिषेक कन्नौजिया के रूप में हुई, वह ग्राम बढ़हरा फार्म, थाना घुघली का निवासी था और मुनीब कन्नौजिया का पुत्र था।

थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर उच्च अधिकारियों व फॉरेंसिक टीम को सूचना दे दी गई है, पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा जाएगा, मौके पर फिलहाल शांति व्यवस्था कायम है।

  • Related Posts

    सपा पर बरसे ब्रजेश पाठक, परिवारवाद को लेकर साधा निशाना:
    • July 16, 2026

    उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा, समाजवादी पार्टी में जो जन्म लेने वाला है, उसका भी पद पहले से तय हो…

    Continue reading
    भारत-चीन पर अमेरिकी दबाव बढ़ा, रूसी तेल खरीद पर 100% टैरिफ का प्रस्ताव:
    • July 15, 2026

    रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका अब बड़ा आर्थिक शिकंजा कसने की तैयारी में है। अमेरिकी सीनेट में एक नया बिल पेश किया गया है, जिसमें भारत, चीन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सपा पर बरसे ब्रजेश पाठक, परिवारवाद को लेकर साधा निशाना:
    भारत-चीन पर अमेरिकी दबाव बढ़ा, रूसी तेल खरीद पर 100% टैरिफ का प्रस्ताव:
    भारतीय मूल के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन आज अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए रवाना होंगे:
    राजनाथ सिंह ने किया उद्घाटन, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे से बदलेगी यात्रा की तस्वीर:
    ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को मिली नई उड़ान, बृजमनगंज में 650 पौधे लगाने का लक्ष्य