किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा, 20 हजार जुर्माना भी:

महराजगंज। विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो अधिनियम) पीसी कुशवाहा की अदालत ने किशोरी से दुष्कर्म के मामले में अहम फैसला सुनाया, आरोपी शैलेंद्र गुप्ता को 20 वर्ष का सश्रम कारावास और 20 हजार रुपये का जुर्माना अदा करने की सजा दी गई है।

मामला इस प्रकार है :
घटना 5 अक्टूबर 2023 की है, पीड़िता का बयान 6 नवंबर 2023 को दर्ज हुआ और 23 जनवरी 2024 को न्यायालय में आरोप पत्र प्रेषित कर दिया गया।

किशोरी अपनी बड़ी बहन के साथ रोहतक (हरियाणा) गई हुई थी, वहां पेट में दर्द होने पर जब उसे डॉक्टर को दिखाया गया तो पता चला कि वह गर्भवती है, इस खुलासे के बाद बहन ने पूछताछ की, तो किशोरी ने बताया कि करीब 8 महीने पहले महराजगंज स्थित अपने गांव में ही गांव के निवासी शैलेंद्र गुप्ता ने उसके साथ दुष्कर्म किया था।

आरोपी शैलेंद्र गुप्ता की गांव में फोटोग्राफी और मोबाइल गाने डाउनलोड करने की दुकान थी। पीड़िता गाना डाउनलोड करवाने गई थी, तभी आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। इसी घटना के परिणामस्वरूप वह गर्भवती हो गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए 5 अक्टूबर 2023 को एफआईआर रोहतक सिटी थाने में दर्ज हुई। लेकिन घटनास्थल महराजगंज होने के कारण केस को उचित माध्यम से महराजगंज पुलिस को भेजा गया। इसके बाद थाना चौक में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच और फैसला :
पुलिस ने जांच के दौरान पीड़िता के बयान, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी शैलेंद्र गुप्ता उर्फ शिवा को दोषी पाया, अभियोजन पक्ष ने अदालत में ठोस गवाही और साक्ष्य प्रस्तुत किए। पीड़िता की गवाही और मेडिकल रिपोर्ट को निर्णायक मानते हुए विशेष न्यायाधीश ने आरोपी को दोषी करार दिया और सख्त सजा सुनाई।

  • Related Posts

    चुनाव के बाद महंगाई का झटका? Rahul Gandhi ने जताई ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका:
    • March 21, 2026

    मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष और बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच भारत के कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा हो चुकी है। इसी परिप्रेक्ष्य में…

    Continue reading
    वाराणसी के यूपी कॉलेज में छात्र की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या:
    • March 21, 2026

    वाराणसी के यूपी कॉलेज परिसर में दिनदहाड़े एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां बीएससी के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात का…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चुनाव के बाद महंगाई का झटका? Rahul Gandhi ने जताई ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका:
    बारिश के बावजूद महराजगंज में ईद का उत्साह बरकरार, हजारों ने अदा की नमाज़:
    इंडियनऑयल का बड़ा फैसला- वैश्विक महंगाई के बावजूद देश में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर:
    वाराणसी के यूपी कॉलेज में छात्र की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या:
    मोहन भागवत का बड़ा बयान- दुनिया के संकट में भारत की अहम भूमिका: