छात्रों की पिटाई पर बवाल-ABVP का विधानसभा घेराव, पुलिस ने टांगकर ले गए प्रदर्शनकारी :

बाराबंकी की रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी में LLB छात्रों की पिटाई का मामला सीधे सीएम योगी तक पहुंच गया, नाराजगी के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है, CO सिटी हर्षित चौहान को सस्पेंड कर दिया गया, जबकि नगर कोतवाली प्रभारी आरके राणा और गदिया चौकी के सभी पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया।

सरकार ने मामले की जांच IG अयोध्या प्रवीण कुमार को सौंपी है, वहीं, अयोध्या कमिश्नर को यूनिवर्सिटी की वैधता की जांच के आदेश मिले हैं।

ABVP का लखनऊ में हंगामा :
छात्राओं की पिटाई से भड़के ABVP कार्यकर्ताओं ने विधानसभा घेराव किया और जोरदार नारेबाजी की, जब पुलिस ने उन्हें हटाने की कोशिश की, तो छात्र सड़क पर धरने पर बैठ गए, हालात बिगड़े तो पुलिस ने छात्रों को टांगकर वैन में भरकर इको गार्डन पहुंचाया।

इसके अलावा छात्रों ने लखनऊ यूनिवर्सिटी के बाहर भी प्रदर्शन किया, यहां वे पुलिस की गाड़ी पर चढ़ गए और विधानसभा तक पैदल मार्च की तैयारी करने लगे, हालांकि पुलिसवालों पर हुई कार्रवाई के बाद मार्च को स्थगित कर दिया गया।

कुछ तस्वीरें देखिए :

सोमवार को युनिवर्सिटी में पुलिस और छात्रो के बीच नोंकझोंक

पुलिस ने छात्रों को दौड़ा कर पीटा, लाठी चर्ज भी कर दिया

छात्रों ने विधानसभा का घेराव किया, प्रशासनक खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन

लखनऊ यूनिवर्सिटी के सामने पुलिस की गाड़ी पर चढ़कर नारेबाजी की

ABVP कार्यकर्ताओं को पुलिस वैन में भरकर इको गार्डन

भाजपा जिलाध्यक्ष भी नाराज :
भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद मौर्य ने पुलिस कार्रवाई को पूरी तरह एकतरफा बताया, उन्होंने CO सिटी और गदिया चौकी इंचार्ज के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दी।

सोमवार देर शाम डीएम शशांक त्रिपाठी और एसपी अर्पित विजयवर्गीय घायल छात्रों से मिलने अस्पताल पहुंचे। लेकिन गुस्साए छात्रों ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया।

आखिर क्या है विवाद?
छात्रों का आरोप है कि यूनिवर्सिटी ने पिछले 4 साल से परीक्षा नहीं करवाई, 2021 में मान्यता भी खत्म हो गई थी, लेकिन इसके बाद भी एडमिशन लिए जाते रहे, विरोध करने पर पुलिस बुला ली गई और छात्रों का आरोप है कि पुलिस व कुछ लोग कैंपस में घुसकर हाथापाई करने लगे, इसके बाद लाठीचार्ज हुआ और 12 छात्र घायल हो गए।

जिला अस्पताल लाए गए छात्रों ने आरोप लगाया कि उन्हें पहले बेड भी नहीं दिया गया। हंगामे के बाद ही इलाज शुरू हुआ, रात में ABVP कार्यकर्ताओं ने डीएम-एसपी आवास का घेराव किया और पुतला फूंका।

पुलिस का कहना है कि छात्रों ने चौकी में तोड़फोड़ की थी, इसलिए लाठीचार्ज करना पड़ा, वहीं यूनिवर्सिटी प्रशासन का दावा है कि उनकी 2023-24 की मान्यता ऑनलाइन है और किसी छात्र का भविष्य अंधकार में नहीं है।

  • Related Posts

    बांकीपुर में BJP को बड़ा झटका, जनसुराज के प्रशांत किशोर की धमाकेदार जीत:
    • August 3, 2026

    Big Update: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिला है। जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बीजेपी के गढ़ मानी जाने वाली…

    Continue reading
    बृजभूषण को बरी किए जाने के बाद विनेश फोगाट का पहला रिएक्शन:
    • August 3, 2026

    महिला पहलवानों से जुड़े यौन शोषण मामले में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से बरी किए जाने के बाद ओलिंपियन और जुलाना से कांग्रेस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बांकीपुर में BJP को बड़ा झटका, जनसुराज के प्रशांत किशोर की धमाकेदार जीत:
    बृजभूषण को बरी किए जाने के बाद विनेश फोगाट का पहला रिएक्शन:
    52 वर्षीय कॉलेज क्लर्क ने तमंचे से की आत्महत्या, मौत से पहले लिखी भावुक आखिरी इच्छा:
    लेहरा रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत:
    पहले नाम पूछा, फिर मारी गोली… कुलगाम में आतंकियों का दिल दहला देने वाला हमला: