रूस से ऊर्जा खरीदने वाले देशों पर ट्रंप की नजर, 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार:

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और ईरान पर नए प्रतिबंधों से जुड़े ‘लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रूस एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026’ पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। इस कानून के तहत राष्ट्रपति को रूसी तेल और गैस खरीदने वाले कुछ देशों पर 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार मिलेगा। इसमें भारत और चीन भी संभावित रूप से शामिल हो सकते हैं।

यह कानून हस्ताक्षर किए जाने के 30 दिन के भीतर प्रभावी होगा। इसके साथ ही रूस की ‘शैडो फ्लीट’ और प्रतिबंधों से बचने में मदद करने वाले विदेशी पक्षों पर भी कार्रवाई का प्रावधान किया गया है।कानून के तहत उन जहाजों से जुड़े लोगों और संस्थाओं पर भी शिकंजा कसने की व्यवस्था है, जिनका इस्तेमाल रूसी ऊर्जा कारोबार या प्रतिबंधों से बचने में मदद के लिए किया जाता है।

कानून लागू होने के बाद ट्रंप के पास यह तय करने की व्यापक शक्ति होगी कि किन देशों पर टैरिफ लगाया जाए और उसकी दर कितनी हो। भारत और चीन का नाम इसलिए अहम माना जा रहा है, क्योंकि दोनों रूस से ऊर्जा खरीदने वाले बड़े देशों में शामिल हैं।

  • Related Posts

    हिंदी दिवस पर अमित शाह बोले मातृभाषा से ही भारत को बेहतर समझ सकता है बच्चा:
    • September 14, 2026

    हिंदी दिवस के अवसर पर मुंबई में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘वंदे मातरम्’ के महत्व और मातृभाषा की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि ‘वंदे…

    Continue reading
    BRICS सत्र में PM मोदी ने उठाई ग्लोबल साउथ की आवाज, वैश्विक फैसलों में अधिक प्रतिनिधित्व की मांग:
    • September 12, 2026

    नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने BRICS के ‘समावेशी वैश्विक शासन और बहुपक्षवाद को मजबूत करना’ विषय पर आयोजित सत्र की अध्यक्षता की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने वैश्विक दक्षिण की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रूस से ऊर्जा खरीदने वाले देशों पर ट्रंप की नजर, 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार:
    पुरंदरपुर में पार्टी के दौरान चली गोली, 17 वर्षीय युवक की मौत से मचा हड़कंप:
    धानी ब्लॉक के नगवा में बिजली व्यवस्था बदहाल, बांस-बल्ली के सहारे लटक रहे तार:
    PM मोदी के जन्मदिन पर दीये जलाने के अभियान पर सौरव दास का नया बयान:
    विश्वकर्मा जयंती: बृजमनगंज में नगर पंचायत की गाड़ियों का हुआ पूजन, नगर अध्यक्ष ने चढ़ाया तिलक-माल्यार्पण: