पुरंदरपुर में पार्टी के दौरान चली गोली, 17 वर्षीय युवक की मौत से मचा हड़कंप:

पुरंदरपुर (महराजगंज)। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के परसोहिया, मधुकरपुर गांव में पार्टी के दौरान अचानक गोली चलने से 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जिसान हाशमी पुत्र युसुफ हाशमी के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई।

बताया जा रहा है कि बीती शाम कुछ युवक आपस में पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक के पास पिस्टल थी। अचानक पिस्टल से गोली चल गई, जो जिसान हाशमी को लग गई। गोली लगने के बाद उसकी हालत गंभीर हो गई, जिसके बाद उसे इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर भेजा गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुरंदरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गोली किन परिस्थितियों में चली और पिस्टल किसकी थी। घटना के बाद गांव में सनसनी का माहौल है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

पुलिस का बयान: एसओ गौरव कन्नौजिया ने बताया कि दोस्त मिलकर पार्टी कर रहे थे। उसी दौरान एक युवक के पास पिस्टल थी और अचानक गोली चल गई, जिससे जिसान की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है और शांति व्यवस्था कायम है।

  • Related Posts

    धानी ब्लॉक के नगवा में बिजली व्यवस्था बदहाल, बांस-बल्ली के सहारे लटक रहे तार:
    • September 18, 2026

    महराजगंज। धानी ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम सभा नगवा में बिजली व्यवस्था लंबे समय से बदहाल बनी हुई है। गांव में पक्के विद्युत पोल के अभाव में कई जगह बांस-बल्ली के…

    Continue reading
    PM मोदी के जन्मदिन पर दीये जलाने के अभियान पर सौरव दास का नया बयान:
    • September 18, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से 17 सितंबर की शाम ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने की अपील की गई थी। इस अभियान को लेकर कॉकरोच…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पुरंदरपुर में पार्टी के दौरान चली गोली, 17 वर्षीय युवक की मौत से मचा हड़कंप:
    धानी ब्लॉक के नगवा में बिजली व्यवस्था बदहाल, बांस-बल्ली के सहारे लटक रहे तार:
    PM मोदी के जन्मदिन पर दीये जलाने के अभियान पर सौरव दास का नया बयान:
    विश्वकर्मा जयंती: बृजमनगंज में नगर पंचायत की गाड़ियों का हुआ पूजन, नगर अध्यक्ष ने चढ़ाया तिलक-माल्यार्पण:
    बृजमनगंज में दर्दनाक हादसा: करंट की चपेट में आने से महिला की मौत, 10 साल की बच्ची झुलसी: