बेसिक शिक्षा कार्यालय में अनधिकृत कंप्यूटर ऑपरेटर : तीन लिपिकों ने अपने खर्चे पर रखा निजी सहायक, गोपनीय दस्तावेजों तक पहुंच

महराजगंज के जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय में एक गंभीर प्रशासनिक मामला सामने आया है, कार्यालय में तीन ऐसे कंप्यूटर ऑपरेटर काम कर रहे हैं जिनकी न तो कोई आधिकारिक नियुक्ति है और न ही वे आउटसोर्सिंग के तहत रखे गए हैं।

कार्यालय में तैनात तीन लिपिकों ने अपने खर्चे पर निजी सहायक रख लिए हैं, ये सहायक उनकी जगह टाइपिंग और अन्य कंप्यूटर कार्य कर रहे हैं, इन निजी ऑपरेटरों को गोपनीय सरकारी दस्तावेजों तक पहुंच प्राप्त है, यह नियमों का खुला उल्लंघन है।

विशेष बात यह है कि ये सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी के सामने बैठकर काम कर रहे हैं, विभागीय सूत्रों के अनुसार, जिन तीन कर्मचारियों को निजी सहायक दिए गए हैं, उन्हें स्वयं टाइपिंग नहीं आती है, मीडिया टीम के कार्यालय पहुंचने पर ये निजी सहायक वहां से भाग गए।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धि पांडे ने बताया कि मामले का संज्ञान ले लिया गया है, उन्होंने जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है, यह मामला न केवल प्रशासनिक नियमों का उल्लंघन है, बल्कि सरकारी गोपनीयता की सुरक्षा के लिए भी खतरा है।

  • Related Posts

    आंधी-तूफान और भारी बारिश का ट्रिपल अलर्ट, कई राज्यों पर नजर:
    • June 14, 2026

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि एक पश्चिमी विक्षोभ फिलहाल उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर रहा है। इसके प्रभाव से 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की…

    Continue reading
    माँ महाकाली की भव्य त्रिवार्षिक महापूजा 22 जून से, तीन दिनों तक चलेगा धार्मिक अनुष्ठान:
    • June 12, 2026

    बृजमनगंज (महराजगंज): नगर पंचायत बृजमनगंज की सुख, समृद्धि एवं लोक कल्याण की मंगलकामना को समर्पित ऐतिहासिक त्रिवार्षिक महापूजा का शुभारंभ आगामी 22 जून 2026 से होने जा रहा है। नगर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी में मानसून की देरी से बढ़ा गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा:
    राम मंदिर विवाद के बीच योगी का बड़ा बयान, 15 दिन इंतजार करें, सच सामने आएगा:
    राम मंदिर मामले में योगी का संदेश, जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई:
    योगी आदित्यनाथ का सपा-कांग्रेस पर वार, बोले- विकास और जनकल्याण की सोच नहीं बची:
    राम मंदिर का श्रेय लेने वाली BJP अब जवाब दे, डोनेशन विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी का तीखा हमला: