महराजगंज: फंदे से लटकी मिली विवाहिता की लाश, मायके वालों ने जताई हत्या की आशंका

विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत: फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने कहा- हत्या कर आत्महत्या का रूप देने की साजिश :

महराजगंज, फरेंदा: थाना क्षेत्र के जंगल जोगियाबारी ग्राम सभा में मंगलवार को एक विवाहिता महिला का शव फंदे से लटका मिला, मृतका की पहचान किरन सहानी (पत्नी- अजय सहानी) के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दी गई और प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है।

उधर, मृतका के मायके पक्ष ने गंभीर आरोप लगाए हैं, उनका कहना है कि घरेलू कलह के चलते किरन की हत्या की गई और फिर उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है, पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

गांव में घटना को लेकर सनसनी फैल गई है और लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह के कोऑपरेटिव चेयरमैन बनने पर बृजमनगंज में जश्न:
    • April 29, 2026

    बृजमनगंज | पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह को उत्तर प्रदेश शासन में कोऑपरेटिव का चेयरमैन बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। पूर्व विधायक के निर्विरोध कोऑपरेटिव चेयरमैन…

    Continue reading
    काशी में पीएम मोदी का बड़ा बयान, महिलाओं के आरक्षण को लेकर फिर दोहराया संकल्प:
    • April 28, 2026

    काशी में आयोजित महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल ही में सपा और कांग्रेस जैसे दलों के कारण उनका यह प्रयास संसद में सफल नहीं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बृजमनगंज में पुलिस का शिकंजा, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:
    पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह के कोऑपरेटिव चेयरमैन बनने पर बृजमनगंज में जश्न:
    मई में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, काम निपटाने से पहले देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट:
    बीजेपी में आते ही राघव चड्ढा को मिला ‘अनुशासन का डोज’, महासचिव ने ऐसे सिखाया प्रोटोकॉल:
    काशी में पीएम मोदी का बड़ा बयान, महिलाओं के आरक्षण को लेकर फिर दोहराया संकल्प: