गोरखपुर: मॉल पार्किंग से बुलेट चोरी, जेब में थी पर्ची – फिर भी कोई और ले गया बाइक, सिक्योरिटी कंपनी पर सवाल

गोरखपुर: मॉल की पार्किंग से बुलेट चोरी, पर्ची जेब में ही थी, फिर भी कोई और निकाल ले गया बाइक – सिक्योरिटी कंपनी की भूमिका संदिग्ध :

गोरखपुर के शाही मार्केट के पास स्थित एक मॉल की बेसमेंट पार्किंग से बुलेट बाइक चोरी हो गई, जिससे मॉल की सुरक्षा व्यवस्था और प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं, यह घटना 16 जून की है, जब सराफा व्यापारी महेश वर्मा का बेटा फिल्म देखने मॉल गया था, उसने तय प्रक्रिया के तहत पार्किंग में बुलेट खड़ी कर पर्ची ली, लेकिन शो के बाद जब बाइक लेने पहुंचा तो वह गायब थी, चौंकाने वाली बात यह है कि पर्ची अब भी उसकी जेब में ही थी, लेकिन कोई और व्यक्ति बाइक लेकर निकल गया।

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना :
बाइक चोरी की पूरी घटना मॉल के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि एक व्यक्ति बिना पर्ची दिखाए बुलेट लेकर निकलता है और सिक्योरिटी स्टाफ उसे बिना किसी जांच के बाहर जाने देता है, जब पीड़ित ने पार्किंग मैनेजर से शिकायत की तो उन्हें सीसीटीवी फुटेज दिखाई गई, जिसमें चोरी की पुष्टि हुई, इसके बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल :
पीड़ित महेश वर्मा ने कहा कि मॉल की पार्किंग में सुरक्षा व्यवस्था बेहद लचर है, उनके अनुसार, गाड़ी जमा करते समय पर्ची तो दी जाती है, लेकिन गाड़ी ले जाते वक्त किसी तरह की जांच नहीं की जाती, उन्होंने बताया कि शहर के अन्य मॉल में पर्ची के बिना वाहन बाहर नहीं जाने दिया जाता, कई जगह तो गाड़ी से संबंधित दस्तावेज और पहचान पत्र की मांग भी की जाती है, लेकिन यहां ऐसा कोई नियम लागू नहीं था, जिससे चोर आसानी से बाइक लेकर निकल गया।

सिक्योरिटी कंपनी की भूमिका संदिग्ध :
व्यापारी ने स्पष्ट रूप से सिक्योरिटी कंपनी पर साजिश का आरोप लगाया है, उनका कहना है कि बिना उनकी मिलीभगत के कोई भी व्यक्ति पार्किंग से गाड़ी नहीं निकाल सकता, उन्होंने आरोप लगाया कि सुरक्षा कर्मियों ने न तो पर्ची की मांग की और न ही चोर की गतिविधि पर संदेह किया, इससे साफ है कि या तो यह लापरवाही थी या फिर सोची-समझी साजिश।

पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच जारी :
फिलहाल पुलिस जांच कर रही है और उम्मीद की जा रही है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर जल्द ही चोर को पकड़ लिया जाएगा।

  • Related Posts

    ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को मिली नई उड़ान, बृजमनगंज में 650 पौधे लगाने का लक्ष्य
    • July 13, 2026

    बृजमनगंज (महराजगंज) | पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज में ‘वन महोत्सव 2026’ के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की गई।…

    Continue reading
    अब सिर्फ Original Digital Ticket ही होगा मान्य, RailOne ऐप को लेकर रेलवे का नया निर्देश:
    • July 12, 2026

    रेलवे यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: RailOne ऐप से बुक अनारक्षित टिकट पर नया नियम, WhatsApp Screenshot नहीं होगा मान्य। भारतीय रेलवे ने RailOne ऐप से बुक किए जाने वाले…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सपा पर बरसे ब्रजेश पाठक, परिवारवाद को लेकर साधा निशाना:
    भारत-चीन पर अमेरिकी दबाव बढ़ा, रूसी तेल खरीद पर 100% टैरिफ का प्रस्ताव:
    भारतीय मूल के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन आज अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए रवाना होंगे:
    राजनाथ सिंह ने किया उद्घाटन, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे से बदलेगी यात्रा की तस्वीर:
    ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को मिली नई उड़ान, बृजमनगंज में 650 पौधे लगाने का लक्ष्य