बैक्टीरिया असंतुलन से बढ़ा आईबीएस का खतरा, युवा तेजी से आ रहे चपेट में

बैक्टीरिया असंतुलन से बढ़ा आईबीएस का खतरा, युवा तेजी से आ रहे चपेट में

महराजगंज ; मानसून की शुरुआत के साथ ही बैक्टीरिया जनित बीमारियों में इज़ाफा हुआ है, जिससे इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (आईबीएस) के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है, विशेषज्ञों के अनुसार, अनियमित खानपान, विशेषकर फास्ट फूड का अत्यधिक सेवन और योग-व्यायाम से दूरी, युवाओं को इस पाचन तंत्र संबंधी रोग की ओर धकेल रहा है।

जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना औसतन 5 से 6 आईबीएस के मरीज पहुँच रहे हैं, सोमवार को इनकी संख्या बढ़कर 10 हो गई, चिकित्सकों का कहना है कि यह रोग मुख्यतः आंतों में बैक्टीरिया के असंतुलन के कारण होता है, जिससे बार-बार शौच की इच्छा, अपाचन, गैस, पेट में दर्द और पोषक तत्वों के अवशोषण में बाधा जैसी समस्याएं उत्पन्न होती हैं।

फास्ट फूड से बढ़ रही समस्या :
डॉ. पवन कुमार ने बताया कि विशेष रूप से 20 से 30 वर्ष की आयु के युवा पेट भरने के लिए फास्ट फूड का सहारा ले रहे हैं, अधिक तला-भुना और बाहर का भोजन आंतों में सूक्ष्मजीव संतुलन को बिगाड़ देता है, जिससे पाचन संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं।

उन्होंने बताया कि इस स्थिति में शरीर को आवश्यक पोषण नहीं मिल पाता, जिससे थकावट और कमजोरी की शिकायत भी देखने को मिल रही है।

बरसात में खतरा और अधिक :

सीएमएस डॉ. एके द्विवेदी के अनुसार, बरसात के मौसम में संक्रमण और बैक्टीरिया जनित रोग तेजी से फैलते हैं, ऐसे समय में गलत खानपान और शारीरिक सक्रियता की कमी से आईबीएस जैसी समस्याएं अधिक उभर कर सामने आती हैं।

समाधान: खानपान में सुधार और योग जरूरी :
चिकित्सकों की सलाह है कि लक्षण दिखते ही तुरंत फास्ट फूड और बाहर के भोजन से परहेज़ करना चाहिए, हल्का और घर का बना भोजन लें तथा योग-प्राणायाम को दिनचर्या में शामिल करें, चिकित्सकीय परामर्श से दवाओं का सेवन करने पर यह समस्या सामान्यतः 8 से 10 दिनों में पूरी तरह ठीक हो सकती है।

  • Related Posts

    पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह के कोऑपरेटिव चेयरमैन बनने पर बृजमनगंज में जश्न:
    • April 29, 2026

    बृजमनगंज | पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह को उत्तर प्रदेश शासन में कोऑपरेटिव का चेयरमैन बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। पूर्व विधायक के निर्विरोध कोऑपरेटिव चेयरमैन…

    Continue reading
    काशी में पीएम मोदी का बड़ा बयान, महिलाओं के आरक्षण को लेकर फिर दोहराया संकल्प:
    • April 28, 2026

    काशी में आयोजित महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल ही में सपा और कांग्रेस जैसे दलों के कारण उनका यह प्रयास संसद में सफल नहीं…

    Continue reading

    One thought on “बैक्टीरिया असंतुलन से बढ़ा आईबीएस का खतरा, युवा तेजी से आ रहे चपेट में

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बृजमनगंज में पुलिस का शिकंजा, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:
    पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह के कोऑपरेटिव चेयरमैन बनने पर बृजमनगंज में जश्न:
    मई में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, काम निपटाने से पहले देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट:
    बीजेपी में आते ही राघव चड्ढा को मिला ‘अनुशासन का डोज’, महासचिव ने ऐसे सिखाया प्रोटोकॉल:
    काशी में पीएम मोदी का बड़ा बयान, महिलाओं के आरक्षण को लेकर फिर दोहराया संकल्प: