महराजगंज: हिंदीभाषियों पर हमलों के विरोध में प्रदर्शन, राज और उद्धव ठाकरे का पुतला फूंका गया :

महराजगंज: हिंदीभाषियों पर हमलों के विरोध में प्रदर्शन, राज और उद्धव ठाकरे का पुतला फूंका :

महराजगंज : महाराष्ट्र में हिंदीभाषियों पर कथित हमलों के विरोध में सोमवार को सक्सेना चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया गया, इस प्रदर्शन का नेतृत्व सामाजिक कार्यकर्ता अंकुर मणि त्रिपाठी ने किया, प्रदर्शनकारियों ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे और शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता उद्धव ठाकरे का पुतला फूंका।

अंकुर मणि त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि ठाकरे बंधुओं की बयानबाज़ी न सिर्फ संविधान विरोधी है, बल्कि देश में भाषाई विभाजन को भी बढ़ावा देती है, उन्होंने राज ठाकरे के उस बयान की निंदा की जिसमें मराठी न बोलने वालों को धमकाया गया था।

उन्होंने कहा, “हिंदीभाषियों के खिलाफ इस तरह की हिंसक बयानबाज़ी और हमलों को किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता, उत्तर प्रदेश में महाराष्ट्र से आने वाले लोगों का सम्मान होता है, यही भावना महाराष्ट्र में भी होनी चाहिए।”

त्रिपाठी ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से हिंदी भाषा और हिंदीभाषियों के सम्मान में एकजुट होने की अपील की, प्रदर्शनकारियों ने ‘हिंदी का अपमान नहीं सहेंगे’ और ‘मराठी भाईचारा स्वीकार, हिंसा नहीं’ जैसे नारे लगाकर विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शन के दौरान स्थानीय पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद रहा। प्रदर्शन शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से संपन्न हुआ।

पुतला फूंका गया

  • Related Posts

    नौतनवां में रसोईयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का हुआ वितरण:
    • August 23, 2026

    नौतनवां, महराजगंज | नौतनवां तहसील सभागार में पीएम पोषण योजना के अंतर्गत कार्यरत रसोईयों के सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक…

    Continue reading
    सिद्धार्थनगर में थाना दिवस, डीएम-एसएसपी ने सुनी जनता की फरियाद, पुलिस परिसर में नए भोजनालय का लोकार्पण:
    • August 22, 2026

    उसका, सिद्धार्थनगर | जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को जनपद में ‘थाना दिवस’ का आयोजन किया गया।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्कूल में हिजाब पहनने की मांग पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- यूनिफॉर्म के नियम का पालन जरूरी:
    आरक्षण का विरोध संविधान का विरोध है, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच रामदास आठवले का बड़ा बयान:
    2027 से पहले यूपी में सियासी हलचल तेज, संजय सिंह ने अखिलेश यादव से की मुलाकात:
    नौतनवां में रसोईयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का हुआ वितरण:
    सिद्धार्थनगर: सनई-पकड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित टेंपर पलटने से ड्राइवर की मौत: