जनसुनवाई में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री का महराजगंज दौरा, जनता की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश :

जनसुनवाई में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री का महराजगंज दौरा, जनता की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश :

महराजगंज ;
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बुधवार को धनेवा स्थित अपने कैम्प कार्यालय पर जनसुनवाई कार्यक्रम में हिस्सा लिया, इस दौरान उन्होंने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनकी शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दिए।

मंत्री जी ने स्पष्ट किया कि जनसेवा और जनकल्याण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है, उन्होंने कहा, “सिर्फ सत्ता में बने रहना ही जनप्रतिनिधि का कार्य नहीं है, बल्कि जनता के साथ मिलकर विकास के लिए कार्य करना भी हमारी जिम्मेदारी है।

जनसुनवाई में प्राप्त अधिकांश आवेदन केंद्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित थे, मंत्री जी ने अधिकारियों से प्रत्येक प्रकरण की व्यक्तिगत स्तर पर समीक्षा कर योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से पात्र लाभार्थियों तक पहुँचाने की बात कही।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन, कौशल भारत मिशन, पीएम स्वनिधि योजना, जनधन योजना, आयुष्मान भारत, पीएम आवास योजना, पीएम-किसान योजना, अटल पेंशन योजना और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसे प्रमुख योजनाओं का उल्लेख करते हुए नागरिकों को इनसे जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

मंत्री जी ने कहा, “ये योजनाएं न केवल आर्थिक सहायता देती हैं, बल्कि सामाजिक सशक्तिकरण का भी माध्यम हैं,” उन्होंने यह भी दोहराया कि केंद्र सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मूलमंत्र को जमीनी स्तर पर पूरी प्रतिबद्धता से लागू कर रही है।

  • Related Posts

    भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती, नेपाल चुनाव के मद्देनजर आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध:
    • March 3, 2026

    नेपाल में 5 मार्च को प्रस्तावित संसदीय चुनाव को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती बढ़ा दी गई है, चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से सीमा को 72 घंटे के लिए…

    Continue reading
    महाराजगंज में होली पर कड़ा पहरा, 4 जोन और 19 सेक्टर में बांटा गया जिला:
    • March 2, 2026

    महाराजगंज पुलिस ने होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। जिले को 4 जोन और 19 सेक्टर में विभाजित किया…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मंदिर पर हमला, पुलिस बोली, जांच के बाद होगी सख्त कार्रवाई:
    भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती, नेपाल चुनाव के मद्देनजर आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध:
    टी20 वर्ल्ड कप 2026, चैंपियन बने तो बरसेंगे 27 करोड़ रुपये:
    महाराजगंज में होली पर कड़ा पहरा, 4 जोन और 19 सेक्टर में बांटा गया जिला:
    मिडिल ईस्ट हालात पर भारत की चिंता, PM मोदी ने नेतन्याहू से की बात: