प्रेमी के कहने पर 4 बेटों को नदी में फेंका अब मां को मिली फांसी की सजा :

औरैया: चार बच्चों की हत्या के मामले में महिला को मौत की सजा, प्रेमी के उकसावे पर उठाया खौफनाक कदम :

औरैया, उत्तर प्रदेश — जिले में दिल दहला देने वाली एक घटना में अपने चार बच्चों को नदी में डुबोकर मारने वाली मां को कोर्ट ने मृत्युदंड की सजा सुनाई है, यह मामला 27 जून 2024 का है, जब औरैया कोतवाली क्षेत्र में सेंगर नदी के पास यह हृदयविदारक घटना सामने आई थी।

डीजीसी अभिषेक मिश्रा के अनुसार, आरोपी महिला प्रियंका, थाना फफूंद क्षेत्र के ग्राम बरुआ की निवासी है, प्रियंका का अपने चचेरे देवर आशीष उर्फ डैनी से प्रेम-प्रसंग चल रहा था, बताया गया है कि इसी प्रेम-प्रसंग के चलते पहले ही उसके पति की मृत्यु हो चुकी थी, बाद में आशीष ने महिला को अपने बच्चों की हत्या के लिए उकसाया, यह कहते हुए कि अगर वह बच्चों को मार देती है तो वह उसे अपने साथ रखेगा।

आरोप है कि आशीष की बातों में आकर प्रियंका ने 27 जून को अपने चार बच्चों को तालेपुर स्थित सेंगर नदी में ले जाकर एक-एक कर नदी में फेंक दिया, हालांकि, सबसे बड़ा बच्चा किसी तरह वहां से भागने में सफल रहा और उसने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने बच्चे की गवाही के आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रियंका को गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया था, जांच में जुटी पुलिस ने सबूतों के आधार पर मुकदमा चलाया और अदालत ने आरोपी महिला को दोषी करार देते हुए मृत्युदंड की सजा सुनाई।

फिलहाल आशीष उर्फ डैनी के खिलाफ भी जांच जारी है, और उस पर हत्या के लिए उकसाने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

  • Related Posts

    नौतनवां में रसोईयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का हुआ वितरण:
    • August 23, 2026

    नौतनवां, महराजगंज | नौतनवां तहसील सभागार में पीएम पोषण योजना के अंतर्गत कार्यरत रसोईयों के सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक…

    Continue reading
    सिद्धार्थनगर में थाना दिवस, डीएम-एसएसपी ने सुनी जनता की फरियाद, पुलिस परिसर में नए भोजनालय का लोकार्पण:
    • August 22, 2026

    उसका, सिद्धार्थनगर | जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को जनपद में ‘थाना दिवस’ का आयोजन किया गया।…

    Continue reading

    One thought on “प्रेमी के कहने पर 4 बेटों को नदी में फेंका अब मां को मिली फांसी की सजा :

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    2027 से पहले यूपी में सियासी हलचल तेज, संजय सिंह ने अखिलेश यादव से की मुलाकात:
    नौतनवां में रसोईयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का हुआ वितरण:
    सिद्धार्थनगर: सनई-पकड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित टेंपर पलटने से ड्राइवर की मौत:
    सिद्धार्थनगर में थाना दिवस, डीएम-एसएसपी ने सुनी जनता की फरियाद, पुलिस परिसर में नए भोजनालय का लोकार्पण:
    अमित शाह चर्चा के लिए तैयार थे, स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी से पूछा- भागा कौन?