नेपाल भेजी जा रही तस्करी की बड़ी खेप पर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, 20 बोरी यूरिया के साथ तस्कर गिरफ्तार :

महराजगंज ; भारत-नेपाल बॉर्डर पर तस्करों की कमर तोड़ने में कोल्हुई पुलिस ने ज़बरदस्त वार किया है। नेपाल में तस्करी के लिए ले जाई जा रही 20 बोरी यूरिया खाद की बड़ी खेप को धर दबोचा गया। पुलिस ने पिकअप वाहन के साथ चालक को गिरफ्तार कर तस्करों के नेटवर्क पर सीधा प्रहार किया है।

आज सुबह 11:30 बजे, थाना अध्यक्ष आशीष कुमार सिंह की अगुवाई में दरोगा जनार्दन चौधरी, अमित यादव और आलोक पाल की टीम संदिग्ध वाहनों पर नजर गड़ाए थी। तभी राज मंदिर गांव के पास एक पिकअप वाहन पर शक हुआ। जैसे ही तलाशी ली गई, पुलिस के होश उड़ गए — वाहन में नेपाल तस्करी के लिए भरी गई 20 बोरी यूरिया खाद पकड़ी गई।

पुलिस ने बिना समय गंवाए वाहन चालक को वहीं दबोच लिया और कस्टम अधिनियम के तहत कार्रवाई के लिए नौतनवा कस्टम के हवाले कर दिया।

थाना प्रभारी आशीष कुमार सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा —
“जो भी तस्करी करेगा, वो बख्शा नहीं जाएगा! सीमा पर पुलिस की पैनी नजर है, और तस्करों की सांसें अब फूलने लगी हैं!”

कोल्हुई पुलिस के इस एक्शन से तस्करों में हड़कंप मच गया है।

  • Related Posts

    भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती, नेपाल चुनाव के मद्देनजर आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध:
    • March 3, 2026

    नेपाल में 5 मार्च को प्रस्तावित संसदीय चुनाव को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती बढ़ा दी गई है, चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से सीमा को 72 घंटे के लिए…

    Continue reading
    महाराजगंज में होली पर कड़ा पहरा, 4 जोन और 19 सेक्टर में बांटा गया जिला:
    • March 2, 2026

    महाराजगंज पुलिस ने होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। जिले को 4 जोन और 19 सेक्टर में विभाजित किया…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान-इजराइल जंग का सीधा असर भारत पर, MEA की बड़ी कार्रवाई:
    मंदिर पर हमला, पुलिस बोली, जांच के बाद होगी सख्त कार्रवाई:
    भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती, नेपाल चुनाव के मद्देनजर आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध:
    टी20 वर्ल्ड कप 2026, चैंपियन बने तो बरसेंगे 27 करोड़ रुपये:
    महाराजगंज में होली पर कड़ा पहरा, 4 जोन और 19 सेक्टर में बांटा गया जिला: