मथुरा वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर बवाल :

मध्य प्रदेश के सतना जिले के एक युवक ने संत प्रेमानंद महाराज को फेसबुक पर खुलेआम जान से मारने की धमकी दी है, युवक ने एक पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा—”अगर ये मेरे घर की बात करता तो मैं इसका गला काट देता।” अब युवक का यह धमकी भरा कमेंट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, संत समाज ने इस पर नाराजगी जताई है और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

धमकी देने वाले युवक की पहचान सतना निवासी शत्रुघ्न सिंह के रूप में हुई है, शत्रुघ्न ने अपने कमेंट में कहा—”ये पूरे समाज की बात कर रहा है, यदि मेरे घर के बारे में बोलता तो प्रेमानंद हो या कोई और, मैं उसका गला काट देता।”

दरअसल, प्रेमानंद महाराज ने हाल ही में पति-पत्नी के रिश्तों में आ रही दरार पर टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था—”आजकल बच्चों और बच्चियों का चरित्र पवित्र नहीं है, तो पति-पत्नी का संबंध ईमानदारी से कैसे निभेगा? गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड के रिश्ते बार-बार टूटते हैं, एक के बाद दूसरा रिश्ता और फिर ब्रेकअप—यह सिलसिला अब व्यभिचार में बदलता जा रहा है।”

प्रेमानंद महाराज के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ गई है। संत समाज ने शत्रुघ्न सिंह की टिप्पणी को बेहद आपत्तिजनक बताते हुए उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Breaking News

  • Related Posts

    बृजमनगंज में विकास की नई शुरुआत, 57 लाख से ठाकुरद्वारा पोखरी का होगा सुंदरीकरण :
    • December 17, 2025

    बृजमनगंज, महराजगंज। आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज में विकास कार्यों को गति मिल रही है। वार्ड नंबर 9 स्थित ठाकुरद्वारा पोखरी के सुंदरीकरण के लिए 57 लाख रुपये की लागत से…

    Continue reading
    विजय दिवस पर नौतनवा में शहीदों को श्रद्धांजलि, 1971 के वीरों को किया गया नमन :
    • December 16, 2025

    नौतनवा। विजय दिवस के अवसर पर नौतनवा में 1971 के भारत–पाकिस्तान युद्ध के शहीदों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने रेलवे स्टेशन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजनीतिक हलचल- JDU मंत्री बोले, पूरा देश नीतीश को पीएम बनते देखना चाहता है :
    बृजमनगंज में विकास की नई शुरुआत, 57 लाख से ठाकुरद्वारा पोखरी का होगा सुंदरीकरण :
    बृजमनगंज- 25 वर्षीय विवाहिता फंदे से लटकी मिली, पुलिस जांच में जुटी:
    बृजमनगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 बाइक बरामद, बाइक चोरी का नेटवर्क टूटा:
    विजय दिवस पर नौतनवा में शहीदों को श्रद्धांजलि, 1971 के वीरों को किया गया नमन :