मस्जिद में डिंपल यादव की एंट्री पर मौलाना ने की घटिया टिप्पणी, सरेआम थप्पड़ खाकर मांगी माफी, अखिलेश यादव की खामोशी पर भी सवाल :

सपा सांसद डिंपल यादव की मस्जिद में एंट्री पर सियासी बवाल मचा है, पहनावे पर सवाल उठाकर कंट्रोवर्सी में घिरे मौलाना साजिद रशीदी को सपा कार्यकर्ताओं ने सरेआम थप्पड़ जड़ दिया, लेकिन पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव अब भी खामोश हैं। यूपी से दिल्ली तक इस मुद्दे पर बवाल मचा है, मुस्लिम धर्मगुरु डिंपल की आलोचना कर रहे हैं, तो सपा के बड़े नेता भी चुप्पी साधे बैठे हैं, सेकेंड लाइन के नेता भी बयान देने से कतराने लगे हैं, बड़ा सवाल यह है कि क्या सपा मुस्लिम वोटबैंक के दबाव में घुटने टेक चुकी है?

पूरी कंट्रोवर्सी क्या है? धर्मगुरु क्या कहते हैं? सपा की खामोशी के मायने क्या हैं ?

पूरी स्टोरी पढ़िए… !

21 जुलाई से लोकसभा का मानसून सत्र शुरू हुआ। सभी सांसद दिल्ली पहुंचे। 22 जुलाई को सत्र खत्म होने के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव नई दिल्ली की पार्लियामेंट मस्जिद में पहुंचे। उनके साथ सपा सांसद डिंपल यादव भी मौजूद थीं। मस्जिद में बैठने की तस्वीरें सामने आते ही बवाल मच गया।

अखिलेश यादव, डिंपल यादव सहित कई सपा नेता मस्जिद पहुंचे, उनकी तस्वीरें वायरल होने के बाद मौलाना साजिद रशीदी ने इस पर विवादित टिप्पणी कर दी

भाजपा ने सपा पर सीधा हमला बोला, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा :-

मौलाना साजिद रशीदी ने डिंपल के पहनावे को लेकर सवाल उठाए थे।

अखिलेश यादव का ठंडा जवाब- “जो कपड़े संसद में पहनते हैं, वही पहनेंगे”

मौलाना के अभद्र बयान के बाद मीडिया ने अखिलेश यादव से प्रतिक्रिया मांगी, लेकिन उन्होंने कहा-जो कपड़े संसद में पहनते हैं, वही पहनकर हर जगह जाएंगे,इसके बाद अखिलेश ने इस मुद्दे पर चुप्पी साध ली।

नोएडा में थप्पड़ कांड – सपा कार्यकर्ताओं का पलटवार : 29 जुलाई को नोएडा में एक न्यूज चैनल की डिबेट के दौरान सपा युवजन सभा के प्रदेश सचिव कुलदीप भाटी और उनके साथियों ने मौलाना साजिद रशीदी को थप्पड़ जड़ दिया।

कुलदीप भाटी ने कहा-गुर्जर समाज अपनी गर्दन कटवा सकता है, लेकिन किसी महिला का अपमान नहीं सह सकता, इसके बाद मौलाना ने चैनल पर आकर माफी मांग ली।

FIR दर्ज : सपा कार्यकर्ताओं पर केस, पर अखिलेश यादव अब भी चुप : मौलाना पर थप्पड़ कांड के बाद नोएडा पुलिस ने सपा के 3 कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज कर ली।

बीएनएस की धारा 115(2), 351(2) और 352 के तहत केस दर्ज हुआ।वीडियो सामने आने के बाद अखिलेश यादव ने सिर्फ इतना कहा-“मैं चाहता हूं कि कोई भी हिंसा का साथ न ले।

”20% मुस्लिम आबादी, 70% मुस्लिम वोट सपा को- क्या वोटबैंक मजबूरी बन चुका है? उत्तर प्रदेश में मुस्लिमों की आबादी 20% है और 2022 के चुनाव में 70% मुस्लिम वोटर्स ने सपा को वोट दिया था, क्या यही वजह है कि अखिलेश यादव खुलकर मौलाना के खिलाफ नहीं बोल पा रहे?

डिंपल यादव का अपमान या मुस्लिम वोटबैंक की मजबूरी?जनता अब अखिलेश यादव से जवाब मांग रही है।

  • Related Posts

    भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती, नेपाल चुनाव के मद्देनजर आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध:
    • March 3, 2026

    नेपाल में 5 मार्च को प्रस्तावित संसदीय चुनाव को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती बढ़ा दी गई है, चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से सीमा को 72 घंटे के लिए…

    Continue reading
    महाराजगंज में होली पर कड़ा पहरा, 4 जोन और 19 सेक्टर में बांटा गया जिला:
    • March 2, 2026

    महाराजगंज पुलिस ने होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। जिले को 4 जोन और 19 सेक्टर में विभाजित किया…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एक दिन में ₹8 लाख करोड़ साफ, बाजार में मचा कोहराम:
    रंगों, उमंग और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया होली का महापर्व:
    ईरान-इजराइल जंग का सीधा असर भारत पर, MEA की बड़ी कार्रवाई:
    मंदिर पर हमला, पुलिस बोली, जांच के बाद होगी सख्त कार्रवाई:
    भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती, नेपाल चुनाव के मद्देनजर आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध: