लेखपाल की लापरवाही उजागर, आबादी की भूमि दूसरे गांव के व्यक्ति के नाम दर्ज कर दी घरौनी :

निचलौल। थाना क्षेत्र के गिरहिया गांव की ग्राम प्रधान पूनम चौधरी ने 19 जुलाई को तहसील में आयोजित जिलास्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान लेखपाल पर गंभीर आरोप लगाए, उन्होंने बताया कि गांव की आबादी भूमि को लेखपाल ने दूसरे गांव के व्यक्ति के नाम घरौनी दर्ज कर दी है। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए थे, जिसमें लेखपाल की लापरवाही उजागर हो गई है। राजस्व टीम ने जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर दी है।

नायब तहसीलदार पियूष जायसवाल ने बताया कि ग्राम प्रधान पूनम चौधरी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि गिरहिया गांव स्थित आराजी संख्या 230 ख, रकबा 1.044 हेक्टेयर भूमि राजस्व अभिलेख में आबादी के नाम पर दर्ज है। बावजूद इसके लेखपाल संदीप मद्धेशिया ने इस भूमि पर करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित भारतखंड पकड़ी गांव के एक व्यक्ति के नाम घरौनी जारी कर दी।

शिकायत में यह भी आरोप था कि उक्त लेखपाल संदीप मद्धेशिया विगत पांच वर्षों से तहसील में तैनात हैं। मामले की जांच के लिए लेखपाल अनिल कुशवाहा के साथ राजस्व टीम ने स्थलीय निरीक्षण कर अभिलेखों की बारीकी से जांच की। जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि आराजी संख्या 230 ख की भूमि वास्तव में आबादी के खाते में दर्ज है, लेकिन पोर्टल पर रमेश चंद व सुरेश कुमार मिश्र के नाम विवादित घरौनी दर्ज कर दी गई है।

मौके पर मौजूद ग्रामीणों—अभिषेक, रामदेव, बुद्धू चौहान, रामचंद्र, रामधनी, अजय, अनिरुद्ध सहित कई बुजुर्गों ने पूछताछ में बताया कि रमेश चंद व सुरेश कुमार मिश्र कभी भी गिरहिया गांव के निवासी नहीं रहे हैं। उनके पूर्वज अथवा परिवार के अन्य सदस्य भी गांव में कभी नहीं बसे।

राजस्व टीम ने जांच के उपरांत अपनी रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दी है, जिस पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह के कोऑपरेटिव चेयरमैन बनने पर बृजमनगंज में जश्न:
    • April 29, 2026

    बृजमनगंज | पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह को उत्तर प्रदेश शासन में कोऑपरेटिव का चेयरमैन बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। पूर्व विधायक के निर्विरोध कोऑपरेटिव चेयरमैन…

    Continue reading
    काशी में पीएम मोदी का बड़ा बयान, महिलाओं के आरक्षण को लेकर फिर दोहराया संकल्प:
    • April 28, 2026

    काशी में आयोजित महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल ही में सपा और कांग्रेस जैसे दलों के कारण उनका यह प्रयास संसद में सफल नहीं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह के कोऑपरेटिव चेयरमैन बनने पर बृजमनगंज में जश्न:
    मई में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, काम निपटाने से पहले देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट:
    बीजेपी में आते ही राघव चड्ढा को मिला ‘अनुशासन का डोज’, महासचिव ने ऐसे सिखाया प्रोटोकॉल:
    काशी में पीएम मोदी का बड़ा बयान, महिलाओं के आरक्षण को लेकर फिर दोहराया संकल्प:
    3 Idiots 2 जल्द आएगी! Aamir Khan ने किया बड़ा खुलासा: