ग्राम पंचायत सरौली में देशभक्ति के उल्लास संग मना 79वाँ स्वतंत्रता दिवस :

स्थान – ग्राम पंचायत सरौली, विकासखंड उसका बाजार
दिनांक – 15 अगस्त 2025

ग्राम पंचायत मिनी सचिवालय सरौली एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय सरौली कोठी में 79वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम और देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान श्री जयप्रकाश ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। ध्वजारोहण के बाद पूरे उत्साह के साथ राष्ट्रगान हुआ, जिसकी गूंज से वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत हो गया।

कार्यक्रम में कोटेदार श्री ओमप्रकाश, प्रधान प्रतिनिधि श्री राहुल चौधरी, पंचायत सहायक रंजीत कुमार, घनश्याम जायसवाल, यूधिष्ठिर, अजीत भारती, सीताराम, दिलीप, करन, अशोक कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उपस्थिति दर्ज कराई।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पूरा माहौल तिरंगे के रंग और देशभक्ति की भावना से सराबोर रहा।
कार्यक्रम के अंत में मिठाई वितरण किया गया और सभी ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

Reported by : Sajid Ali Jakir Ali Khan, Reporter – Siddharthnagar (Up Live Express)

  • Related Posts

    भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती, नेपाल चुनाव के मद्देनजर आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध:
    • March 3, 2026

    नेपाल में 5 मार्च को प्रस्तावित संसदीय चुनाव को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती बढ़ा दी गई है, चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से सीमा को 72 घंटे के लिए…

    Continue reading
    महाराजगंज में होली पर कड़ा पहरा, 4 जोन और 19 सेक्टर में बांटा गया जिला:
    • March 2, 2026

    महाराजगंज पुलिस ने होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। जिले को 4 जोन और 19 सेक्टर में विभाजित किया…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रंगों, उमंग और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया होली का महापर्व:
    ईरान-इजराइल जंग का सीधा असर भारत पर, MEA की बड़ी कार्रवाई:
    मंदिर पर हमला, पुलिस बोली, जांच के बाद होगी सख्त कार्रवाई:
    भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती, नेपाल चुनाव के मद्देनजर आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध:
    टी20 वर्ल्ड कप 2026, चैंपियन बने तो बरसेंगे 27 करोड़ रुपये: