जिलाधिकारी ने किया मलिन बस्ती का निरीक्षण, दिए साफ-सफाई व व्यवस्था सुधारने के निर्देश :

जिलाधिकारी ने किया मलिन बस्ती का निरीक्षण, दिए साफ-सफाई व व्यवस्था सुधारने के निर्देश :

उसका बाजार (सिद्धार्थनगर) | 15 अगस्त 2025 – सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. ने शुक्रवार दोपहर नगर पंचायत उसका बाजार के वार्ड संख्या-01 काशीराम नगर स्थित मलिन बस्ती का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सफाई व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत को निर्देशित किया कि क्षेत्र में नियमित रूप से सफाई कराई जाए, नालियों की समय-समय पर सफाई सुनिश्चित हो तथा खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट्स को तुरंत ठीक कराया जाए, ताकि स्थानीय लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत उसका बाजार के अध्यक्ष प्रतिनिधि हेमन्त जायसवाल, अधिशासी अधिकारी अभिनव श्रीवास्तव, नगर पंचायत के सभासद एवं अन्य स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Reported by : Sajid Ali Jakir Ali Khan, Reporter – Siddharthnagar
(Up Live Express)

  • Related Posts

    BJP यूपी में संगठनात्मक बदलाव, क्षेत्र और मोर्चा प्रभारियों की घोषणा:
    • August 8, 2026

    लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश ने संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के लिए क्षेत्र एवं मोर्चा प्रभारियों की घोषणा की है। पार्टी की जारी सूची के अनुसार छह नेताओं…

    Continue reading
    भीषण सड़क हादसे के पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हुए पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल:
    • July 29, 2026

    सिसवा बाजार (महराजगंज): कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम बरवा द्वारिका के पास 24 जुलाई की रात हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले ग्राम सभा रजवल मदरहा निवासी कृष्णा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोटन में अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी, शिनाख्त में जुटी पुलिस:
    लखनऊ में CM योगी की तिरंगा यात्रा, बोले- ‘वंदे मातरम्’ का अपमान मंजूर नहीं:
    क्या UPI से पैसे भेजने पर देना होगा शुल्क? वित्त मंत्री ने दिया जवाब:
    BJP यूपी में संगठनात्मक बदलाव, क्षेत्र और मोर्चा प्रभारियों की घोषणा:
    शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, बृजमनगंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई: