बंद हुआ छात्रावास मार्ग, उभरा छात्रों का गुस्सा – समाजवादी छात्र सभा ने किया जोरदार प्रदर्शन :

समाजवादी छात्र सभा, लखनऊ विश्वविद्यालय
दिनांक : 23 अगस्त 2025

लखनऊ विश्वविद्यालय के कैमरन चौराहा के पास नवनिर्मित कौटिल्य भवन के कारण मुख्य परिसर के पुरुष छात्रावासों से फैजाबाद रोड (रामू ढाबा मार्ग) का संपर्क रास्ता विश्वविद्यालय प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था का हवाला देते हुए बंद कर दिया है। इस निर्णय से छात्रावासों में रह रहे छात्रों को आवागमन में गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

अंतेवासी छात्रों की इस समस्या को लेकर समाजवादी छात्र सभा ने जोरदार विरोध दर्ज किया, इकाई अध्यक्ष प्रिंस कुमार के नेतृत्व में छात्रों ने प्रशासनिक भवन का घेराव किया और रास्ते को पुनः खोलने की मांग का ज्ञापन कुलसचिव महोदया को सौंपा, ज्ञापन पर प्रशासन ने आश्वासन दिया कि इस मामले में कमेटी गठित कर छात्र हित में निर्णय लिया जाएगा।

इकाई अध्यक्ष प्रिंस कुमार के नेतृत्व में प्रदर्शन

रास्ते को पुनः खोलने की मांग का ज्ञापन कुलसचिव महोदया को सौंपा

इसी दौरान छात्रों ने एक और बड़ी समस्या उठाई—बीरबल साहनी छात्रावास के पास ‘जोशी टोला’ के कुछ लोगों ने विश्वविद्यालय की बाउंड्री तोड़कर अवैध रूप से मकान बना लिया है, वहाँ हर शाम बाहरी अराजक तत्वों का जमावड़ा लग रहा है, जिससे छात्रावास का वातावरण बिगड़ रहा है, इस मुद्दे पर भी प्रशासन ने जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

यह विरोध प्रदर्शन इकाई अध्यक्ष प्रिंस कुमार की देखरेख में संपन्न हुआ :इस दौरान शोधार्थी अभिषेक श्रीवास्तव (राष्ट्रीय सचिव स.लो.वा.), छात्र नेता विपुल यादव, अविनाश यादव, इकाई उपाध्यक्ष रोहित यादव, आदित्य पांडे, शिवा जी यादव, अनुराग चौधरी, नीतीश यादव, विकास पटेल, अक्षत पांडे, प्रभात राज, अखिलेश प्रताप, आयुष यादव, रघुवंश जतिन यादव, शिव पूजन पांडे, विशाल पटेल, रोहित कुमार, अंबुज, सचिन, अजितेन्द्र, दिव्यांशु, सेंट कुमार, निकेतन, आदित्य, सुयश सहित अन्य छात्र मौजूद रहे।

  • Related Posts

    2027 से पहले यूपी में सियासी हलचल तेज, संजय सिंह ने अखिलेश यादव से की मुलाकात:
    • August 23, 2026

    लखनऊ में आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने रविवार (23 अगस्त) को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। संजय सिंह सपा मुख्यालय पहुंचे,…

    Continue reading
    तलाक, डेढ़ करोड़ की एलिमनी और पारिवारिक विवाद, लखनऊ हत्याकांड की 2 बड़ी वजहें:
    • August 21, 2026

    लखनऊ समाचार: लखनऊ हत्याकांड की पुलिस की शुरुआती जांच में वारदात के पीछे दो वजहें सामने आई हैं। पहली वजह बताई जा रही है कि बैंक मैनेजर दिव्या मिश्रा तलाक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बहू को मायके जाने के लिए अनुमति की जरूरत नहीं, कर्नाटक हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी:
    स्कूल में हिजाब पहनने की मांग पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- यूनिफॉर्म के नियम का पालन जरूरी:
    आरक्षण का विरोध संविधान का विरोध है, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच रामदास आठवले का बड़ा बयान:
    2027 से पहले यूपी में सियासी हलचल तेज, संजय सिंह ने अखिलेश यादव से की मुलाकात:
    नौतनवां में रसोईयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का हुआ वितरण: