तलाक, डेढ़ करोड़ की एलिमनी और पारिवारिक विवाद, लखनऊ हत्याकांड की 2 बड़ी वजहें:

लखनऊ समाचार: लखनऊ हत्याकांड की पुलिस की शुरुआती जांच में वारदात के पीछे दो वजहें सामने आई हैं। पहली वजह बताई जा रही है कि बैंक मैनेजर दिव्या मिश्रा तलाक के लिए SBI अफसर पति मानस बाजपेयी से डेढ़ करोड़ रुपये गुजारा-भत्ता (एलिमनी) मांग रही थीं। दूसरी वजह यह सामने आई है कि दिव्या, मानस की मानसिक रूप से बीमार बहन शीबा के साथ नहीं रहना चाहती थीं।

18 अगस्त को फैमिली कोर्ट में तलाक के मामले में सुनवाई थी। इस दौरान मानस और दिव्या के बीच एलिमनी को लेकर विवाद हुआ। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इसके बाद मानस इतना परेशान हो गया कि उसने पत्नी और बहन की हत्या के बाद खुदकुशी करने की प्लानिंग कर डाली।

उसने 3 पिस्तौल खरीदीं और दो दिन तक पत्नी की रेकी की। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे मानस ऑटो से सीधे पत्नी दिव्या के ICICI बैंक पहुंचा। उसने दिव्या को फोन कर बाहर बुलाया। दोनों के बीच पहले विवाद और मारपीट हुई। इसके बाद मानस ने दिव्या के चेहरे से सटाकर दो गोलियां मार दीं। पूरी वारदात बैंक के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।

दिव्या की हत्या के बाद मानस ऑटो से ही मौके से फरार हो गया। पसीने से तरबतर वह करीब 2 किलोमीटर दूर अपने घर पहुंचा। कमरे का दरवाजा बंद किया और टीवी पर तेज आवाज में हनुमान चालीसा चला दी। इसके बाद उसने बहन शीबा के सिर में गोली मार दी। फिर खुद की कनपटी में गोली मारकर सुसाइड कर लिया।

मानस की पत्नी दिव्या, यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन थीं। प्रज्ञा ने आरोप लगाया है कि उनका जीजा मानस साइको था, इसलिए वह उससे दूर रहती थीं। मानस और दिव्या ने 9 साल पहले लव मैरिज की थी। लेकिन वक्त के साथ यही प्यार नफरत में इस कदर बदला कि मानस ने अपने ही परिवार को खत्म कर दिया।

Reported by: Prafulla Shukla (Journalist-Lucknow)

  • Related Posts

    हाईकोर्ट ने तौकीर रज़ा की जमानत ठुकराई, ‘सर तन से जुदा’ नारे को लेकर कोर्ट की सख्त टिप्पणी:
    • September 8, 2026

    उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रज़ा खान को राहत देने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी।…

    Continue reading
    लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव की मांग तेज, 21 साल से बंद है चुनाव:
    • September 7, 2026

    लखनऊ: लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग एक बार फिर सामने आई है। छात्र-छात्राओं की समस्याओं, उनके हितों और लोकतांत्रिक सहभागिता को प्रभावी रूप से प्रस्तुत…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईकोर्ट ने तौकीर रज़ा की जमानत ठुकराई, ‘सर तन से जुदा’ नारे को लेकर कोर्ट की सख्त टिप्पणी:
    लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव की मांग तेज, 21 साल से बंद है चुनाव:
    एक साल में चौथी पोस्टिंग बदली, IAS नेहा मारव्या सिंह ने जताई नाराजगी:
    लखनऊ में बीजेपी की बड़ी बैठक विनोद तावड़े ने अखिलेश यादव के PDA को घेरा:
    आलमाइटी संस्था ने बढ़ाया गुरुजनों का मान, सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ सम्मान: