अमेरिका का नया खेल, ट्रंप बोले भारत पर लगाओ 100% टैरिफ, रूस डील पर विवाद :

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कब क्या कह दें और अगले ही पल क्या कर बैठें, ये कोई भी आसानी से अंदाज़ा नहीं लगा सकता। एक ओर वे भारत पर 50% टैरिफ जड़ देते हैं, तो दूसरी ओर भारत को अपना “सच्चा दोस्त” बताने से भी नहीं चूकते, अमेरिका की यही उलझी हुई नीतियाँ हमेशा चर्चा में रहती हैं।

इसी कड़ी में शुक्रवार को जी-7 की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के वित्त मंत्री वीडियो कॉल पर बैठक करेंगे। इसमें ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिका द्वारा यूक्रेन शांति समझौते की कोशिशों के तहत तैयार किए गए नए प्रस्तावों पर विचार होगा, सूत्रों का दावा है कि अमेरिका इस बैठक में जी-7 देशों पर दबाव बनाएगा कि भारत और चीन द्वारा रूसी तेल की खरीद पर भारी शुल्क लगाया जाए।

शुल्क कितना होगा, इस पर अभी तक कोई पक्की जानकारी नहीं है, लेकिन कहा जा रहा है कि अमेरिका 50 से 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने का सुझाव दे रहा है, इससे पहले अमेरिकी वित्त विभाग के प्रवक्ता ने साफ कहा था—”अगर यूरोपीय देश सचमुच युद्ध को खत्म करने के लिए गंभीर हैं, तो उन्हें हमारे साथ खड़े होकर सार्थक शुल्क लगाने होंगे।”

उन्होंने यह भी कहा कि G7 के साझेदारों को अब निर्णायक कदम बढ़ाने की ज़रूरत है। याद दिला दें, पिछले महीने अमेरिका ने भारत पर टैरिफ बढ़ाकर 50% कर दिया था। वहीं, यूरोपीय संघ भी अपनी गैस का लगभग पाँचवाँ हिस्सा रूस से ही खरीदता है।

  • Related Posts

    भारतीय संविधान ने भारत को कभी ‘हिंदू राष्ट्र’ घोषित नहीं किया: सुप्रीम कोर्ट जस्टिस एन. के. सिंह:
    • April 17, 2026

    नई दिल्ली: उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश, जस्टिस एन. कोटिश्वर सिंह ने संवैधानिक मूल्यों और भारत की सांस्कृतिक विरासत पर चर्चा करते हुए एक महत्वपूर्ण बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट रूप…

    Continue reading
    मिडिल ईस्ट टेंशन पर मोदी-ट्रंप की अहम कॉल, ट्रंप का खास संदेश वायरल:
    • April 14, 2026

    मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर अमेरिकी नाकेबंदी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (14 अप्रैल 2026) को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से करीब 40…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बृजमनगंज में पुलिस का शिकंजा, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:
    पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह के कोऑपरेटिव चेयरमैन बनने पर बृजमनगंज में जश्न:
    मई में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, काम निपटाने से पहले देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट:
    बीजेपी में आते ही राघव चड्ढा को मिला ‘अनुशासन का डोज’, महासचिव ने ऐसे सिखाया प्रोटोकॉल:
    काशी में पीएम मोदी का बड़ा बयान, महिलाओं के आरक्षण को लेकर फिर दोहराया संकल्प: