अमेरिका का नया खेल, ट्रंप बोले भारत पर लगाओ 100% टैरिफ, रूस डील पर विवाद :

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कब क्या कह दें और अगले ही पल क्या कर बैठें, ये कोई भी आसानी से अंदाज़ा नहीं लगा सकता। एक ओर वे भारत पर 50% टैरिफ जड़ देते हैं, तो दूसरी ओर भारत को अपना “सच्चा दोस्त” बताने से भी नहीं चूकते, अमेरिका की यही उलझी हुई नीतियाँ हमेशा चर्चा में रहती हैं।

इसी कड़ी में शुक्रवार को जी-7 की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के वित्त मंत्री वीडियो कॉल पर बैठक करेंगे। इसमें ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिका द्वारा यूक्रेन शांति समझौते की कोशिशों के तहत तैयार किए गए नए प्रस्तावों पर विचार होगा, सूत्रों का दावा है कि अमेरिका इस बैठक में जी-7 देशों पर दबाव बनाएगा कि भारत और चीन द्वारा रूसी तेल की खरीद पर भारी शुल्क लगाया जाए।

शुल्क कितना होगा, इस पर अभी तक कोई पक्की जानकारी नहीं है, लेकिन कहा जा रहा है कि अमेरिका 50 से 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने का सुझाव दे रहा है, इससे पहले अमेरिकी वित्त विभाग के प्रवक्ता ने साफ कहा था—”अगर यूरोपीय देश सचमुच युद्ध को खत्म करने के लिए गंभीर हैं, तो उन्हें हमारे साथ खड़े होकर सार्थक शुल्क लगाने होंगे।”

उन्होंने यह भी कहा कि G7 के साझेदारों को अब निर्णायक कदम बढ़ाने की ज़रूरत है। याद दिला दें, पिछले महीने अमेरिका ने भारत पर टैरिफ बढ़ाकर 50% कर दिया था। वहीं, यूरोपीय संघ भी अपनी गैस का लगभग पाँचवाँ हिस्सा रूस से ही खरीदता है।

  • Related Posts

    भारत-चीन पर अमेरिकी दबाव बढ़ा, रूसी तेल खरीद पर 100% टैरिफ का प्रस्ताव:
    • July 15, 2026

    रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका अब बड़ा आर्थिक शिकंजा कसने की तैयारी में है। अमेरिकी सीनेट में एक नया बिल पेश किया गया है, जिसमें भारत, चीन…

    Continue reading
    भारतीय मूल के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन आज अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए रवाना होंगे:
    • July 14, 2026

    अनिल मेनन अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के अंतरिक्ष यात्री हैं। वह आठ महीने के मिशन पर कजाकिस्तान के बैकानूर कॉस्मोड्रोम से रोस्कोस्मोस सोयुज एमएस-29 अंतरिक्ष यान के जरिए अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, बृजमनगंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई:
    NEET-UG पेपर लीक केस में 13 आरोपी, NTA के 3 एक्सपर्ट्स भी चार्जशीट में शामिल:
    ‘ये शिवभक्त नहीं, आतंकवादी हैं’, मौलाना साजिद रशीदी के बयान से छिड़ा विवाद:
    बड़ा फैसला: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर फिलहाल टोल वसूली बंद:
    महराजगंज में दिल दहला देने वाली वारदात, पति को पीटकर पत्नी से दुष्कर्म: