राधिका देवी जूनियर हाईस्कूल के विद्यार्थियों ने प्रकृति और संस्कृति का किया अवलोकन :

महराजगंज, बृजमनगंज।
राधिका देवी जूनियर हाईस्कूल, मिश्रौलिया, बृजमनगंज, महराजगंज‌‌ द्वारा छात्रों के लिए बुटवल, फुलवारी पार्क और सिद्धबाबा मंदिर का शैक्षिक भ्रमण आयोजित किया गया, इस शैक्षिक यात्रा के दौरान बच्चों ने चिड़ियाघर का अवलोकन किया, जहाँ उन्होंने विभिन्न तरह के जानवरों तथा अलग-अलग प्रजातियों के पेड़ों (स्पीसीज़) के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।

विद्यालय के मैनेजर त्रिपुरेश त्रिपाठी के निर्देशन में आयोजित यह भ्रमण विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन तथा व्यवहारिक शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया गया।

शैक्षिक भ्रमण में प्रधानाचार्य संजय कुमार, शिक्षक ध्रुव सिंह, उपेंद्र पासवान, एवं शिक्षिकाएँ प्रियंका चौबे, सरिता सिंह, साधना यादव, मोमिना खान, ममता गुप्ता और रमा यादव सक्रिय रूप से उपस्थित रहीं।

विद्यालय प्रबंधक का कहना है कि ऐसे शैक्षणिक कार्यक्रम और शैक्षिक भ्रमण विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तक से बाहर वास्तविक दुनिया से जुड़ने और प्रकृति एवं पर्यावरण को बेहतर ढंग से समझने में मदद करते हैं।

  • Related Posts

    यूपी के सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! अब Special TET का रास्ता साफ, सरकार ने दी मंजूरी:
    • September 3, 2026

    Special TET: उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कार्यरत उन शिक्षकों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है, जो अब तक शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी TET पास नहीं…

    Continue reading
    अब सिर्फ Original Digital Ticket ही होगा मान्य, RailOne ऐप को लेकर रेलवे का नया निर्देश:
    • July 12, 2026

    रेलवे यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: RailOne ऐप से बुक अनारक्षित टिकट पर नया नियम, WhatsApp Screenshot नहीं होगा मान्य। भारतीय रेलवे ने RailOne ऐप से बुक किए जाने वाले…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रूस से ऊर्जा खरीदने वाले देशों पर ट्रंप की नजर, 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार:
    पुरंदरपुर में पार्टी के दौरान चली गोली, 17 वर्षीय युवक की मौत से मचा हड़कंप:
    धानी ब्लॉक के नगवा में बिजली व्यवस्था बदहाल, बांस-बल्ली के सहारे लटक रहे तार:
    PM मोदी के जन्मदिन पर दीये जलाने के अभियान पर सौरव दास का नया बयान:
    विश्वकर्मा जयंती: बृजमनगंज में नगर पंचायत की गाड़ियों का हुआ पूजन, नगर अध्यक्ष ने चढ़ाया तिलक-माल्यार्पण: