NEET-PG 2025: जनरल से लेकर SC-ST तक सभी वर्गों के लिए कट-ऑफ कम:

देश की सबसे महत्वपूर्ण मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं में से एक NEET-PG 2025 को लेकर एक बड़ा और चौंकाने वाला फैसला सामने आया है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) द्वारा जारी नए नोटिस के अनुसार विभिन्न श्रेणियों के लिए कट-ऑफ में भारी कमी की गई है।

नए आदेश के तहत जनरल और EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कट-ऑफ 7वां परसेंटाइल निर्धारित किया गया है, जो लगभग 103 अंक के बराबर है। वहीं PwBD (जनरल) श्रेणी के लिए कट-ऑफ को घटाकर 5वां परसेंटाइल, यानी करीब 90 अंक कर दिया गया है।

इसके अलावा SC, ST और OBC वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कट-ऑफ को शून्य परसेंटाइल तक कम कर दिया गया है। इसका अर्थ यह है कि माइनस 40 अंक तक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी भी अब पात्र माने जाएंगे।

हालांकि NBEMS ने यह स्पष्ट किया है कि यह कट-ऑफ में बदलाव केवल काउंसलिंग में भाग लेने की पात्रता के लिए लागू होगा, NEET-PG 2025 की रैंकिंग प्रणाली में किसी भी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया गया है और उम्मीदवारों की रैंक पहले की तरह ही मान्य रहेगी।

यह फैसला बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर प्रदान करेगा।

  • Related Posts

    महराजगंज में उज्ज्वला योजना के तहत 2.58 लाख परिवारों को मिलेगा सब्सिडी का लाभ, 200 महिलाओं को दिए गए डेमो चेक:
    • November 4, 2026

    महराजगंज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत ₹1,500 करोड़ की सब्सिडी डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से हस्तांतरित की गई। इस क्रम में महराजगंज जनपद में…

    Continue reading
    महराजगंज के विद्यार्थियों ने राज्य स्तर पर लहराया परचम, ‘eMediCare+’ मॉडल को मिला प्रथम स्थान, जिलाधिकारी ने किया सम्मानित:
    • November 3, 2026

    महराजगंज। महामाया आईटीआई पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और नवाचार का शानदार प्रदर्शन करते हुए अविष्कार फाउंडेशन की राज्य स्तरीय उद्यमिता प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया है। विद्यार्थियों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *