अर्धवार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र कृष्णा पब्लिक स्कूल में हुए पुरस्कृत:

कृष्णा पब्लिक स्कूल में आज अर्धवार्षिक परीक्षा के मेधावी छात्र–छात्राओं के सम्मान में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वर्तमान प्रधान प्रतिनिधि श्री अशोक पटवा रहे, विशिष्ट अतिथियों में पूर्व प्रधान श्री अमित पासवान, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री जितेंद्र शर्मा तथा बड़ी संख्या में अभिभावकगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पार्पण के साथ किया गया, इसके पश्चात विद्यालय के प्रबंधक श्री रविंद्र कुमार चौरसिया एवं प्रधानाचार्य श्री रामभरोस प्रजापति ने मुख्य अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

पुरस्कार वितरण के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। मेधावी छात्रों को शील्ड एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अर्धवार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र–छात्राओं में :-
* नर्सरी से यूकेजी वर्ग में राज प्रजापति ने 99.25 प्रतिशत
* कक्षा 1 से 5 में अंश गुप्ता ने 91.55 प्रतिशत
* कक्षा 6 से 8 में अंजली पासवान ने 99.00 प्रतिशत
* कक्षा 9 से 10 में सुंदरी विश्वकर्मा ने 95.47 प्रतिशत
* कक्षा 11 से 12 में अर्चिता चौधरी ने 91.14 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री राम भरोस प्रजापति, उपप्रधानाचार्य शिवनारायण विश्वकर्मा, कार्यालय इंचार्ज इंजीनियर कृष्ण भान चौरसिया, इंजीनियर इमरान खान सहित शिक्षक एवं कर्मचारी—अभिनव, इंद्रेश, कार्तिक, आमिर खान, सरिता, स्नेहा, रुबी, मनीषा, कविता, अंजली, सीमा, मनीषा यादव, नेहा शर्मा, रिशा, कादिर खान, अर्जुन यादव, विजय यादव, त्रिलोकी यादव, बबलू गोंड, प्रेमशिला एवं बिंदु उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    यूपी बोर्ड के नतीजे घोषित; 10वीं में 90.42% और 12वीं में 80.38% छात्र सफल:
    • April 23, 2026

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने आज हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस वर्ष भी बोर्ड परीक्षाओं में बेटियों ने बाजी मारी है। माध्यमिक…

    Continue reading
    M.R.A.K. इंटर कॉलेज बना तकनीकी शिक्षा का केंद्र, रोबोटिक्स कार्यशाला में उमड़ी छात्रों की भीड़:
    • April 18, 2026

    महराजगंज (धानी बाजार): धानी बाजार स्थित M.R.A.K. (महेश राम अशोक कुमार) कन्या इंटर कॉलेज में तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल की गई। विद्यालय में कंप्यूटर, रोबोटिक्स और…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राम मंदिर विवाद के बीच योगी का बड़ा बयान, 15 दिन इंतजार करें, सच सामने आएगा:
    राम मंदिर मामले में योगी का संदेश, जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई:
    योगी आदित्यनाथ का सपा-कांग्रेस पर वार, बोले- विकास और जनकल्याण की सोच नहीं बची:
    राम मंदिर का श्रेय लेने वाली BJP अब जवाब दे, डोनेशन विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी का तीखा हमला:
    परीक्षा सुरक्षा के लिए बड़ा कदम, Telegram पर 22 जून तक रोक: