महराजगंज जिला अस्पताल में नवजात को फेंकने की कोशिश, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा :

महराजगंज जिला अस्पताल परिसर में एक नवजात शिशु को कथित रूप से फेंके जाने का मामला सामने आया है, पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए सिंदुरिया थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, बीते दिन जिला अस्पताल में एक नाबालिग किशोरी ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया था, जन्म के कुछ समय बाद ही नवजात को अस्पताल परिसर में छोड़ने का प्रयास किया गया।

अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मियों ने मामले की जानकारी पाते ही आरोपी महिला और उसकी मां को पकड़ लिया। इसके बाद घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई, पुलिस टीम तुरंत जिला अस्पताल पहुंची और नवजात व नाबालिग मां को मेडिकल निगरानी में रखा गया, नवजात को एसएनसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, नवजात की हत्या के प्रयास सहित संबंधित धाराओं में सिंदुरिया थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है, मामले में शामिल लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है, अधिकारियों ने बताया कि नाबालिग लड़की की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

News Reported by : Jaynendra Upadhyay, Reporter- (Up Live Express)

  • Related Posts

    यूपी में मानसून की देरी से बढ़ा गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा:
    • June 22, 2026

    यूपी में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मानसून की देरी के चलते प्रदेश के अधिकांश जिलों में भीषण गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। कई शहरों…

    Continue reading
    राम मंदिर विवाद के बीच योगी का बड़ा बयान, 15 दिन इंतजार करें, सच सामने आएगा:
    • June 19, 2026

    राम मंदिर में चढ़ावा चोरी विवाद के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की और इसके बाद राम मंदिर पहुंचकर रामलला…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी में मानसून की देरी से बढ़ा गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा:
    राम मंदिर विवाद के बीच योगी का बड़ा बयान, 15 दिन इंतजार करें, सच सामने आएगा:
    राम मंदिर मामले में योगी का संदेश, जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई:
    योगी आदित्यनाथ का सपा-कांग्रेस पर वार, बोले- विकास और जनकल्याण की सोच नहीं बची:
    राम मंदिर का श्रेय लेने वाली BJP अब जवाब दे, डोनेशन विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी का तीखा हमला: