लाल किला धमाके के बाद कश्मीरी छात्रों पर बढ़ते दबाव को लेकर महबूबा मुफ्ती की केंद्र से अपील :

पीडीपी (PDP) अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से आग्रह किया है कि वे 10 नवंबर को दिल्ली के लाल किले पर हुए धमाके के बाद देशभर में कश्मीरी छात्रों और कामगारों के साथ हो रहे कथित दुर्व्यवहार का मुद्दा केंद्र सरकार के समक्ष उठाएं।

महबूबा मुफ्ती ने गांदरबल जिले के कंगन में लाल किला ब्लास्ट में घायल हुए बिलाल अहमद के परिवार से मुलाकात की। इसके बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि “पूरे देश में लाल किले पर हुए ब्लास्ट को लेकर गुस्सा है, जिसमें बेगुनाह लोग मारे गए, लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि रोजी-रोटी कमाने या पढ़ाई करने गए कश्मीरियों को इस गुस्से का शिकार बनाया जाए।

उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से अपील की कि निर्दोष कश्मीरियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

  • Related Posts

    भारत के एक कदम से चीन में मचा हड़कंप, अरुणाचल की 27 जगहों के बदले नाम:
    • August 11, 2026

    सीमा पर अतिक्रमण की कोशिश में रहने वाला चीन भारत के एक कदम से बौखला गया है। भारत ने अरुणाचल प्रदेश में 27 जगहों के नाम बदल दिए हैं। भारत…

    Continue reading
    बृजमनगंज में जंगल के पास मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में हड़कंप:
    • August 10, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज | फरेंदा-बृजमनगंज मार्ग पर ग्राम पंचायत विशुनपुर अदरौना के बिहारी टोला के सामने सोमवार सुबह जंगल के किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंडित रामअनंत पांडेय की गिरफ्तारी के बाद बलिया में अंग्रेजों के खिलाफ तेज हुआ था जनआंदोलन:
    भारत के एक कदम से चीन में मचा हड़कंप, अरुणाचल की 27 जगहों के बदले नाम:
    धानी बाजार में दिखा देशभक्ति का जुनून, तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जुटे स्कूली बच्चे:
    108 फीट लंबे तिरंगे के साथ कोल्हुई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा कस्बा:
    बृजमनगंज में जंगल के पास मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में हड़कंप: