बृजमनगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी, जिला बदर अपराधी धराया, पुलिस ने दबोचा :

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक श्री सोमन्द्र मीणा (IPS) के कुशल निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ (PPS) एवं क्षेत्राधिकारी श्री अनिरुद्ध कुमार (PPS) के पर्यवेक्षण में अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से बृजमनगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

दिनांक 21.11.2025 को मुखबिर की सूचना पर थाना बृजमनगंज पुलिस ने जिला बदर किए गए अभियुक्त इशहाक पुत्र बैदुल्लाह, निवासी ग्राम बेलसड़ टोला भुवही, थाना बृजमनगंज, उम्र 36 वर्ष को उ.प्र. गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, जिला बदर होने के बावजूद अभियुक्त लगातार थाना क्षेत्र में प्रवेश कर आमजन के साथ गाली-गलौज, मारपीट जैसी घटनाएं कर रहा था, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ था।

गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध थाना बृजमनगंज में मु0अ0सं0 353/2025, धारा 4/10 उ.प्र. गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।

अभियुक्त का विवरण :
नाम: इशहाक पुत्र बैदुल्लाह।
निवासी: ग्राम बेलसड़ टोला भुवही, थाना बृजमनगंज, महराजगंज।
उम्र: 36 वर्ष

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास :
1. मु0अ0सं0 342/2025 – धारा 115(2), 352, 351(3) BNS, थाना बृजमनगंज।
2. मु0अ0सं0 223/2020 – धारा 3/50/8 गो हत्या निवारण अधिनियम एवं पशु क्रूरता अधिनियम, थाना बृजमनगंज।
3. मु0अ0सं0 353/2025 – धारा 4/10 उ.प्र. गुण्डा नियंत्रण अधिनियम, थाना बृजमनगंज।

गिरफ्तारी टीम :
1. उ0नि0 आलोक कुमार राय
2. का0 धीरेन्द्र सिंह यादव

  • Related Posts

    बीजेपी में आते ही राघव चड्ढा को मिला ‘अनुशासन का डोज’, महासचिव ने ऐसे सिखाया प्रोटोकॉल:
    • April 28, 2026

    24 अप्रैल 2026 को राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी (AAP) से अपना 15 साल पुराना नाता तोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया। उनके साथ 6 अन्य…

    Continue reading
    दाऊद का करीबी सलीम डोला भारत डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट पर उतारा गया:
    • April 28, 2026

    नई दिल्ली/मुंबई: भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को अंडरवर्ल्ड और अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क के खिलाफ एक बहुत बड़ी सफलता मिली है। भगोड़े माफिया दाऊद इब्राहिम के बेहद करीबी सहयोगी और कुख्यात ड्रग…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह के कोऑपरेटिव चेयरमैन बनने पर बृजमनगंज में जश्न:
    मई में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, काम निपटाने से पहले देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट:
    बीजेपी में आते ही राघव चड्ढा को मिला ‘अनुशासन का डोज’, महासचिव ने ऐसे सिखाया प्रोटोकॉल:
    काशी में पीएम मोदी का बड़ा बयान, महिलाओं के आरक्षण को लेकर फिर दोहराया संकल्प:
    3 Idiots 2 जल्द आएगी! Aamir Khan ने किया बड़ा खुलासा: