महराजगंज में मतदाता पुनरीक्षण के लिए कंट्रोल रूम, नागरिकों को तुरंत सहायता उपलब्ध :

महराजगंज जिले में चल रहे विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण को लोगों के लिए और अधिक सुगम बनाने के लिए चुनाव आयोग के निर्देशानुसार जिला प्रशासन ने कंट्रोल रूम की स्थापना की है।

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी डा. प्रशांत कुमार ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को सुचारु, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संचालित करने हेतु कलेक्ट्रेट, महराजगंज में डिस्ट्रिक्ट कांटेक्ट सेंटर स्थापित किया गया है।

इस केंद्र के माध्यम से नागरिक मतदाता सूची से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत, जानकारी, सहयोग या सुझाव सीधे प्राप्त कर सकते हैं, इसके लिए दूरभाष संख्या 05523-222242 और आम नागरिकों के लिए टोल-फ्री नंबर 1950 उपलब्ध कराया गया है।

डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण से जुड़े मामलों—जैसे नाम जोड़ना, हटाना, संशोधन, बीएलओ से संबंधित समस्याएं, पात्र मतदाता का नाम छूटना या किसी गड़बड़ी की शिकायत के लिए नागरिक सीधे इस केंद्र से सहायता ले सकते हैं।

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने आमजन से अपील की है कि पुनरीक्षण अवधि में किसी भी आवश्यकता या समस्या होने पर तुरंत दिए गए नंबरों पर संपर्क करें और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने में सहयोग दें।

News Reported by : Jaynendra Upadhyay, Reporter- (Up Live Express)

  • Related Posts

    नौतनवां में रसोईयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का हुआ वितरण:
    • August 23, 2026

    नौतनवां, महराजगंज | नौतनवां तहसील सभागार में पीएम पोषण योजना के अंतर्गत कार्यरत रसोईयों के सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक…

    Continue reading
    सिद्धार्थनगर में थाना दिवस, डीएम-एसएसपी ने सुनी जनता की फरियाद, पुलिस परिसर में नए भोजनालय का लोकार्पण:
    • August 22, 2026

    उसका, सिद्धार्थनगर | जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को जनपद में ‘थाना दिवस’ का आयोजन किया गया।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आरक्षण का विरोध संविधान का विरोध है, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच रामदास आठवले का बड़ा बयान:
    2027 से पहले यूपी में सियासी हलचल तेज, संजय सिंह ने अखिलेश यादव से की मुलाकात:
    नौतनवां में रसोईयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का हुआ वितरण:
    सिद्धार्थनगर: सनई-पकड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित टेंपर पलटने से ड्राइवर की मौत:
    सिद्धार्थनगर में थाना दिवस, डीएम-एसएसपी ने सुनी जनता की फरियाद, पुलिस परिसर में नए भोजनालय का लोकार्पण: