पीएम मातृ वंदना योजना व पोषण सेवाओं में सुधार हेतु जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश :

महराजगंज: जिला पोषण समिति की मासिक समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित सभी कार्यक्रमों की विस्तृत एवं बिंदुवार समीक्षा की गई। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं के समय पर पंजीकरण, उनकी नियमित एएनसी कराए जाने तथा योजनाओं का अधिकतम लाभ सुनिश्चित कराने पर विशेष जोर दिया गया।

इसके साथ-साथ सैम-मैम श्रेणी के बच्चों के स्वास्थ्य स्तर में सुधार लाने, उन्हें समय पर पोषण उपचार उपलब्ध कराने तथा फॉलो-अप प्रक्रिया को और सशक्त बनाने के निर्देश दिए गए। एफआरएस में सुधार के लिए भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के लिए कड़ाई से निर्देशित किया गया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने सभी विभागों को बेहतर समन्वय स्थापित कर लक्ष्यों की प्रभावी प्राप्ति सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए।

News Reposted by : Jaynendra Upadhyay, Reporter- (Up Live Express)

  • Related Posts

    बृजमनगंज में धूमधाम से निकली मां भद्रकाली की भव्य शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब:
    • November 12, 2026

    महराजगंज, बृजमनगंज। बृजमनगंज में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मां भद्रकाली की भव्य शोभायात्रा पूरे हर्षोल्लास, श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में…

    Continue reading
    यूपी को मिलेगा नया आर्थिक केंद्र, 7 प्लांटों के विकास पर 5 हजार करोड़ खर्च करने की तैयारी:
    • November 11, 2026

    उत्तर प्रदेश में रेलवे के विकास और औद्योगिक विस्तार को नई गति देने के लिए योगी सरकार ने बड़ा विकास खाका तैयार किया है। करीब 5,000 करोड़ रुपये के निवेश…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *