बाराबंकी में यूट्यूब देखकर पथरी का ऑपरेशन, महिला की मौत — अवैध क्लीनिक पर कार्रवाई की तैयारी :

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। कोठी कस्बे में पथरी का ऑपरेशन करवाने के बाद एक महिला की मौत हो गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अवैध तरीके से क्लीनिक चला रहे चाचा–भतीजे ने कथित तौर पर यूट्यूब वीडियो देखकर महिला का ऑपरेशन किया था। ऑपरेशन के कुछ ही समय बाद महिला की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतक महिला के पति ने शिकायत दर्ज कराई है, शिकायत में आरोप लगाया गया है कि झोलाछाप डॉक्टर ज्ञान प्रकाश मिश्र नशे की हालत में था और उसने यूट्यूब वीडियो देखकर पथरी का ऑपरेशन शुरू कर दिया, आरोप है कि आरोपी ने नशे में महिला के पेट पर गहरे चीरे लगा दिए और कई नसें काट दीं, जिसके बाद उसकी हालत गंभीर हो गई, ऑपरेशन के अगले दिन महिला की मौत हो गई।

पीड़ित पति ने यह भी आरोप लगाया कि ज्ञान प्रकाश मिश्र का भतीजा विवेक कुमार मिश्र यूपी के रायबरेली में आयुर्वेदिक अस्पताल में सरकारी कर्मचारी के रूप में तैनात है, इसी पहचान और प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए दोनों कई वर्षों से अवैध क्लीनिक चला रहे थे।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

  • Related Posts

    सड़क की चौड़ाई पर विवाद, गांव में तनाव, महिला पर लाठी-डंडों से हमला:
    • March 21, 2026

    सड़क निर्माण को लेकर शुरू हुआ विवाद बना हिंसक, बृजमनगंज ब्लॉक के ग्राम पंचायत महुलानी में ग्राम पंचायत निधि से बन रही सड़क में एक घर के सामने चौड़ी और…

    Continue reading
    चुनाव के बाद महंगाई का झटका? Rahul Gandhi ने जताई ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका:
    • March 21, 2026

    मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष और बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच भारत के कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा हो चुकी है। इसी परिप्रेक्ष्य में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सड़क की चौड़ाई पर विवाद, गांव में तनाव, महिला पर लाठी-डंडों से हमला:
    चुनाव के बाद महंगाई का झटका? Rahul Gandhi ने जताई ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका:
    बारिश के बावजूद महराजगंज में ईद का उत्साह बरकरार, हजारों ने अदा की नमाज़:
    इंडियनऑयल का बड़ा फैसला- वैश्विक महंगाई के बावजूद देश में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर:
    वाराणसी के यूपी कॉलेज में छात्र की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या: