केशव मौर्य का चैलेंज- EVM पर भरोसा नहीं तो लोकसभा से इस्तीफा दें राहुल-अखिलेश :

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम और बीजेपी के वरिष्ठ नेता केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को सीधी चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि यदि दोनों नेताओं को ईवीएम पर भरोसा नहीं है तो उन्हें लोकसभा से इस्तीफा दे देना चाहिए और फिर बैलेट पेपर से चुनाव लड़ने की अपील कर सकते हैं।

केशव प्रसाद मौर्य के इस बयान के बाद यूपी की सियासत में हलचल तेज हो गई है, राजनीतिक गलियारों में अब उनके इस चैलेंज के जवाब का इंतज़ार किया जा रहा है।

उन्होंने कांग्रेस और सपा द्वारा ईवीएम की विश्वसनीयता पर लगातार उठाए जा रहे सवालों पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा—
यदि कांग्रेस, सपा एंड कंपनी को ईवीएम पर भरोसा नहीं है, तो उनके प्रमुख नेता राहुल गांधी, अखिलेश यादव और उनके परिवार लोकसभा से इस्तीफा देकर निर्वाचन आयोग से अपील कर सकते हैं कि उनका पुनर्निर्वाचन उत्तर प्रदेश में मतपत्र से करा दिया जाए।

  • Related Posts

    गोरखपुर में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली, सीएम योगी और नितिन नवीन ने विपक्ष को घेरा:
    • November 4, 2026

    ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली: उत्तर प्रदेश में बुधवार को भाजपा ने गोरखपुर, कानपुर और प्रयागराज में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली का आयोजन किया। गोरखपुर में आयोजित रैली को…

    Continue reading
    धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर अखिलेश का पलटवार, कहा- यूपी में प्रवेश वर्जित होना चाहिए:
    • November 4, 2026

    बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भगवान श्रीकृष्ण को लेकर दिए गए बयान पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *